ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारीजीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी

मंत्री आलमगीर आलम के PS के ठिकानों पर ED की रेड : पीएस के नौकर के घर की तलाशी में मिले 25 करोड़ कैश : कई स्थानों पर छापेमारी जारी

RANCHI : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड की राजधानी रांची से आ रही है। जहां प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) की टीम ने झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के ठिकानों पर छापेमारी की ह

मंत्री आलमगीर आलम के PS के ठिकानों पर ED की रेड : पीएस के नौकर के घर की तलाशी में मिले 25 करोड़ कैश : कई स्थानों पर छापेमारी जारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड की राजधानी रांची से आ रही है। जहां प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) की टीम ने झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मंत्री के पीएस के घरेलू नौकर के घर से 25 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है।


रांची के सेल सिटी समेत कुल 9 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम छापेमारी कर रही है। वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। बरामद कैश 25 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।


ईडी ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी, 2023 में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र के राम को गिरफ्तार किया गया था। इसी टेंडर घोटाले में ईडी छापेमारी कर रही है।


सोमवार की सुबह ईडी की टीम सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के ठिकाने की तलाशी ले रही है। वहीं ईडी की दूसरी टीम बरियातू इलाके में छापेमारी कर रही है। जिन लोगों के यहां ईडी की रेड चल रही है, उनमें कुछ राजनेता और अधिकारी भी शामिल हैं। सुबह-सवेरे एकसाथ 9 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है।