ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, प्रधानमंत्री हो सकते हैं शामिल

DELHI : 18 जुलाई यानि कल से संसद का मानसून सत्र शुरू हो जाएगा, आगामी 12 अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र से पहले आज केंद्र सरकार की तरफ से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। सर्वदलीय बैठक में प

मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, प्रधानमंत्री हो सकते हैं शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : 18 जुलाई यानि कल से संसद का मानसून सत्र शुरू हो जाएगा, आगामी 12 अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र से पहले आज केंद्र सरकार की तरफ से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले शनिवार को भी सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। बैठक में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों से सदन की गरीमा बरकरार रखने की अपील की थी। माना जा रहा है कि इस बार का मानसून सत्र हंगामेदार हो सकता है।


मानसून सत्र के दौरान कुल 18 बैठकें होंगी और कुल 108 घंटे का समय होगा। जिसमें से 62 घंटे सरकारी कामकाज के लिए होंगे बाकि समय प्रश्नकाल, शून्यकाल और गैर-सरकारी कामकाज के लिए आवंटित होंगे। आज होने वाली सर्वदलीय बैठक में मानसून सत्र को लेकर सरकार की तरफ से विपक्षी दलों से चर्चा की जाएगी। शनिवार को हुई बैठक में जानकारी दी गई थी कि संसद के कामकाज की सूची में सदनों में 14 लंबित और 24 नए विधेयक शामिल हैं।


शनिवार को हुई सर्वदलीय बैठक से अधिकांश विपक्षी दल नदारद रहे। लोकसभा अध्यक्ष के साथ हुई बैठक में बीजेपी के अलावा कांग्रेस, डीएमके, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और अपना दल(एस) के नेता शामिल हुए जबकि तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना, एनसीपी, बसपा, सपा समेत कई विपक्षी दल बैठक में शामिल नहीं हुए थे। इस बैठक में विपक्ष की तरफ से संसद में बेरोजगारी,किसानों से जुड़े मुद्दों और अग्निपथ स्कीम पर चर्चा कराने की मांग की गई।