ब्रेकिंग
बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद✦बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की सीधी टक्कर में दो की मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़✦BPSC TRE-4: शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद✦बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की सीधी टक्कर में दो की मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़✦BPSC TRE-4: शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन

मनोज तिवारी और रवि किशन ने महागठबंधन पर साधा निशाना, बोले- इस बार एनडीए की सरकार बनना तय

PATNA : बिहार में पहले चरण का मतदान कल संपन्न हुआ और इसी के साथ ही 1066 प्रत्याशियों की किस्मत भी EVM में कैद हो गई. अब किसे कितने वोट मिले होंगे इस आधार पर पार्टियों के बीच जंग छि

मनोज तिवारी और रवि किशन ने महागठबंधन पर साधा निशाना, बोले- इस बार एनडीए की सरकार बनना तय
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में पहले चरण का मतदान कल संपन्न हुआ और इसी के साथ ही 1066 प्रत्याशियों की किस्मत भी EVM में कैद हो गई. अब किसे कितने वोट मिले होंगे इस आधार पर पार्टियों के बीच जंग छिड़ गई है. एक दूसरे पर हमला बोलने का एक भी मौका नेता नहीं छोड़ रहे हैं. इसी कड़ी में आज भाजपा सांसद रवि किशन और मनोज तिवारी ने पटना एयरपोर्ट पर महागठबंधन के नेताओं पर नेताओं पर निशाना साधा. 


भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कल के प्रथम क्षेत्र के चुनाव के बाद एनडीए क्लियर है और जिस तरीके से महागठबंधन के लोग टेंशन में है उससे साफ पता चल रहा है कि एनडीए जीत रही है. उन्होंने कहा कि हमारी सभाओं में हुड़दंग और भगदड़ मचाने की कोशिश की गई, राजद के झंडे लेकर लोग हमारे सभा में आते हैं और हंगामा करते हैं. अब 10 नवंबर के बाद पता चल जाएगा जंगलराज का युवराज कौन है. 


वहीं रवि किशन ने कहा कि युवाओं, माताओं, बहनों ने एनडीए को वोट दिया है. कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब लालटेन युग चला गया है. लालटेन युग को छोड़कर अब लोग एलईडी में आ गए हैं. साफ तौर पर रवि किशन ने कहा है कि अब जनता वापस से लालटेन युग में नहीं जाना चाहती है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता