ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मनमोहन,आडवाणी, जोशी और अंसारी ने अपने घर से किया मतदान : बैलट पोस्टल के माध्यम से की वोटिंग

DESK : पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने घरेलू मतदान सुविधा का इस

मनमोहन,आडवाणी, जोशी और अंसारी ने अपने घर से किया मतदान : बैलट पोस्टल के माध्यम से की वोटिंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने घरेलू मतदान सुविधा का इस्तेमाल करके अपना वोट डाला है। दिल्ली चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगों के लिए घर पर मतदान की सुविधा शुरू की है, जो 24 मई तक चलेगी। 


दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय की ओर से बताया गया है कि  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में घरेलू मतदान सुविधा का लाभ उठाया और 17 मई को अपने घर से ही वोट डाला है। पूर्व उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने गुरुवार को यानी पहले ही दिन अपना वोट डाला। जबकि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने शनिवार को अपना मतदान किया। डॉ. मनमोहन सिंह के साथ उनकी पत्‍नी गुरुशरण कौर ने भी घर से ही मतदान किया है। 


चुनाव कार्यालय के आंकड़ों से पता चलता है कि शुक्रवार को घर पर मतदान का दूसरा दिन था। मतदान सुविधा के संचालन के तहत दिल्ली के सभी सात संसदीय क्षेत्रों के 1,409 मतदाताओं ने अपने निवास स्थान से मतदान करने के अपने अधिकार का प्रयोग किया। पश्चिमी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक भागीदारी देखी गई। जहां कुल 348 मतदाता थे। जिनमें से 299 वरिष्ठ नागरिक थे।


उधर, इससे पहले  शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह चुनाव गरीबों और मध्यम वर्ग को उनकी संपत्ति छीनने की साजिश करने वाली ताकतों से बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि भारत को एक मजबूत सरकार की जरूरत है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे इस देश की सेवा के लिए चुना गया है।