ब्रेकिंग
छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल

NDA में मांझी की एंट्री का प्लान तैयार, आज हो सकती है नीतीश से मुलाकात

PATNA : महागठबंधन में किनारे लगा दिए गए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अब एक बार फिर एनडीए में वापसी को तैयार खड़े हैं। मांझी ने अपनी पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक 20 अगस्त को

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : महागठबंधन में किनारे लगा दिए गए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अब एक बार फिर एनडीए में वापसी को तैयार खड़े हैं। मांझी ने अपनी पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक 20 अगस्त को बुलाई है। लेकिन इस बैठक के पहले मांझी एनडीए में वापसी का पूरा खाका तैयार कर लेना चाहते हैं। 


एनडीए में मांझी की वापसी का प्लान तैयार करने के लिए उनकी मुलाकात से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हो सकती है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जीतन राम मांझी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। इस मुलाकात में मांझी के एनडीए में शामिल होने का फार्मूला तय किया जाएगा जिसके बाद खुद जितना मांझी अपनी पार्टी के नेताओं को फैसले की जानकारी देंगे। 


दरअसल महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति हो जाने के बाद मांझी के लिए वहां कोई रास्ता नहीं बचा है। जीतन राम मांझी जिन दो मुद्दों को लेकर वहां मांग कर रहे थे उन पर आज तक आरजेडी ने विचार नहीं किया। अब मांझी नीतीश के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार दिख रहे हैं हालांकि उन्हें एनडीए में कितनी सीटों पर एडजेस्ट किया जाएगा यह बड़ा सवाल है बावजूद इसके मांझी के पास विकल्प सीमित है लिहाजा जेडीयू के बूते ही एनडीए में वासी करना चाह रहे हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि जीतन राम मांझी की मुलाकात नीतीश कुमार से कब होती है।

टैग्स