ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

मुख्यमंत्री रहते अपने फैसलों का एजेंडा बनाकर चुनाव में जाएंगे मांझी, पोलिंग बूथ शिफ्ट किये जाने पर कार्यकर्ताओं को अलर्ट किया

PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी अभियान का शंखनाद कर दिया है। लॉकडाउन के पीछे जीतन

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी अभियान का शंखनाद कर दिया है। लॉकडाउन के पीछे जीतन राम मांझी ने आज पहली बार वर्चुअल रैली की। रैली को लेकर उनकी पार्टी हफ्ते भर से तैयारी में जुटी थी और आज शाम 5 बजे जीतन राम मांझी ने वर्चुअल रैली के माध्यम से हम के नेताओं कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया।


आगामी विधानसभा चुनाव में जीतन राम मांझी अपने मुख्यमंत्री रहते हुए लिए गए फैसलों को एजेंडा बनाकर जनता के बीच जाएंगे। मांझी ने कहा है कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने जो फैसले किए उन पर बाद में रोक लगा दी गई लेकिन अब भी वह जनता का एजेंडा है। मांझी ने ऐसे 34 फैसलों की लिस्ट के साथ-साथ अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि जो फैसले उनके मुख्यमंत्री रहते लिए गए उसको प्रचारित और प्रसारित करने की जरूरत है। 


वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि लॉकडाउन और कोरोना काल में सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है। पढ़ाई से लेकर चुनावी प्रचार तक ऑनलाइन तरीके से होगा लेकिन चुनाव आयोग ने कोरोना के बीच वोटिंग के लिए जो तैयारी की है उसमें अब नए बूथ बनाए जाएंगे। माझी ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को सचेत किया कि वह नए पोलिंग बूथ के लोकेशन पर नजर रखें। कोशिश करें कि समाज के निचले और गरीब तबके वाले इलाकों से पोलिंग बूथ दूर न ले जाया जाए। इसके अलावे जीतन राम मांझी ने नई शिक्षा नीति को नई बोतल में पुरानी शराब करार देते हुए केंद्र सरकार पर तंज भी कसा। हालांकि वर्चुअल रैली के दौरान मांझी इस बात पर चुप्पी साध गए कि महागठबंधन में उनका भविष्य आगे क्या होगा।