ब्रेकिंग
CJP को विरोध प्रदर्शन के लिए मिली विदेशी फंडिंग? विदेश मंत्रालय ने किया कन्फर्म... कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहींNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासCJP को विरोध प्रदर्शन के लिए मिली विदेशी फंडिंग? विदेश मंत्रालय ने किया कन्फर्म... कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहींNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशास

JP नड्डा के पटना आने पर मांझी बोले, समय मिले तो नीतीश से लॉ-एंड ऑर्डर पर भी बात कर लिजिएगा

PATNA: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार आगमन पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि वह बिहार आ रहे हैं तो अच्छी बात है, लेकिन समय मिले तो सीएम नीतीश कुमार से बिहार क

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार आगमन पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि वह बिहार आ रहे हैं तो अच्छी बात है, लेकिन समय मिले तो सीएम नीतीश कुमार से बिहार के लॉ-एंड ऑर्डर पर भी बात कर लिजिएगा. 

चुनाव आते ही दिखने लगा बिहार प्रेम

मांझी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी लिट्टी खा रहे हैं. जेपी नड्डा पटना आ रहे हैं. अचानक बिहार से इतना प्यार! चुनाव जो ना कराए. वैसे नड्डा जी से आग्रह है कि सीट शेयरिंग की बैठक में अगर थोड़ा वक्त मिल जाए तो नीतीश कुमार जी से लॉ-एंड आर्डर,शिक्षकों की हड़ताल, दलित अत्याचार पर भी बात कर लिजिएगा.

नड्डा का कई कार्यक्रम

बताया जा रहा है कि नड्डा का आज कई कार्यक्रम है. बिहार के 11 जिलों में बने बीजेपी ऑफिस का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे.इसके बाद दोपहर दो बजे वे स्टेट गेस्ट हाउस बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे. शाम 4 बजे वे सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा है कि इस दौरान नीतीश कुमार और नड्डा के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग को लेकर भी चर्चा होगी. 

टैग्स