ब्रेकिंग
टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें प्रति किमी किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें प्रति किमी किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल

मांझी ने चिराग को बताया प्रवासी, बोले.. बिहार आइयेगा तब न डर लगेगा

PATNA : एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर हमला क्या बोला, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अखाड़े में उतर गए. चिराग के खिलाफ जीतन राम मांझी ने पलटवार करते हुए उन्ह

मांझी ने चिराग को बताया प्रवासी, बोले.. बिहार आइयेगा तब न डर लगेगा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर हमला क्या बोला, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अखाड़े में उतर गए. चिराग के खिलाफ जीतन राम मांझी ने पलटवार करते हुए उन्हें प्रवासी बता दिया है. मांझी ने कहा है कि चिराग पासवान बिहार आते ही नहीं तो उनको डर क्यों लगेगा.


पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'चिराग जी आप बिहार आतें कब है कि आपको डर लगेगा? वैसे 2020 के चुनाव में बिहार की जनता मालिक ने स्पष्ट तरीक़े से बता दिया है कि सूबे की आवाम को सबसे ज़्यादा डर आपसे और आप जिसकी मदद कर रहें थें उनसे लगता है, तब ही तो आपको और आपके उ छोटे भाई को सत्ता से दूर रखा है.'


विधानसभा चुनाव के दौरान भी जीतन राम मांझी और चिराग पासवान एक दूसरे के सामने खड़े नजर आए थे. महागठबंधन से पाला बदलकर एनडीए में आने वाले जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 4 सीटों पर जीत हासिल हुई जबकि एनडीए और महागठबंधन से अलग अकेले चुनाव लड़ने वाले चिराग पासवान केवल एक सीट पर जीत हासिल कर पाए. ऐसे में अब जीतन राम मांझी दलित वोट बैंक की राजनीति के ऊपर बिहार में अपनी पकड़ बनाना चाहते हैं. यही वजह है कि नीतीश सरकार पर जब भी चिराग निशाना साधते हैं, मांझी उन पर पलटवार जरूर करते हैं. 

टैग्स