ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया MDM का भ्रष्ट DPM, 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦सीएम सम्राट ने राहुल गांधी और खरगे को घेरा, PM मोदी की मां-पिता पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया; RJD पर भी साधा निशाना✦नीतीश के नाम पर गंगा पुल, PM मोदी ने किया उद्घाटन;JDU महासचिव ने CM सम्राट चौधरी को दिया धन्यवाद, बताया ऐतिहासिक फैसला...✦नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बोले PM मोदी- बिहार में अब घोटालों की नहीं, निवेश की होती है चर्चा✦नीतीश कुमार की तस्वीर क्यों नहीं लगाई गई है? प्रधानमंत्री मोदी के सामने मुख्यमंत्री सम्राट ने दिया जवाब✦निगरानी की गिरफ्त में आया MDM का भ्रष्ट DPM, 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦सीएम सम्राट ने राहुल गांधी और खरगे को घेरा, PM मोदी की मां-पिता पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया; RJD पर भी साधा निशाना✦नीतीश के नाम पर गंगा पुल, PM मोदी ने किया उद्घाटन;JDU महासचिव ने CM सम्राट चौधरी को दिया धन्यवाद, बताया ऐतिहासिक फैसला...✦नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बोले PM मोदी- बिहार में अब घोटालों की नहीं, निवेश की होती है चर्चा✦नीतीश कुमार की तस्वीर क्यों नहीं लगाई गई है? प्रधानमंत्री मोदी के सामने मुख्यमंत्री सम्राट ने दिया जवाब

Delhi Assembly election : मनीष सिसोदिया वाली सीट से अवध ओझा लड़ेंगे चुनाव, AAP ने विधानसभा चुनाव को लेकर दिया टिकट

DESK : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 20 लोगों को जगह दी गई है। इस दूसरी लिस्ट में जो बातें अहम तौर पर देखने को मिला व

Delhi Assembly election :  मनीष सिसोदिया वाली सीट से अवध ओझा लड़ेंगे चुनाव, AAP ने विधानसभा चुनाव को लेकर दिया टिकट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 20 लोगों को जगह दी गई है। इस दूसरी लिस्ट में जो बातें अहम तौर पर देखने को मिला वह यह था कि मनीष सिसोदिया वाली सीट से अवध ओझा चुनाव लड़ेंगे। यह कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी से जुड़ें थे और अब उन्हें टिकट भी मिल गया है। 


दरअसल, टीचर से नेता बने अवध ओझा को AAP ने पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया की जगह टिकट दिया है। जबकि इस बार मनीष सिसोदिया को जंगपुरा से टिकट दिया है।  AAP की दूसरी लिस्ट में 20 उम्मीदवारों का नाम जारी किया गया है।  इस बार भी वर्तमान विधायकों का टिकट कटा है। हालांकि, दिल्ली में अभी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन, इससे पहले ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 


जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब तक पटपड़गंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी सीट बदल दी गई है और पार्टी ने उन्हें जंगपुरा सीट से मैदान में उतारा है। पार्टी कुछ दिन पहले ही अपने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। इस बार पहली लिस्ट की तुलना में अधिक उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। 


पटपड़गंज सीट से अवध ओझा को मैदान में उतारा गया है। सिसोदिया के अलावा AAP ने मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान को टिकट दिया है। जबकि मादीपुर सीट से राखी बिड़लान, जनकपुरी से प्रवीण कुमार, शाहदरा से पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी, गांधीनगर से नवीन चौधरी को उतारा गया है। हालांकि मौजूदा विधायक हाजी यूनूस का टिकट काट दिया गया है।