ब्रेकिंग
विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनबिहार के मदरसों में अब AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई, 3,588 मदरसों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षणचलती बस में लगी भीषण आग, 35 यात्री बाल-बाल बचे; देखते ही देखते धू-धू कर जल गई पूरी बसविदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनबिहार के मदरसों में अब AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई, 3,588 मदरसों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षणचलती बस में लगी भीषण आग, 35 यात्री बाल-बाल बचे; देखते ही देखते धू-धू कर जल गई पूरी बस

मणिपुर में जेडीयू जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

DESK: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तीन दिवसीय दौरे पर मणिपुर में हैं। मणिपुर दौरे के दूसरे दिन वे आज जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में शा

मणिपुर में जेडीयू जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तीन दिवसीय दौरे पर मणिपुर में हैं। मणिपुर दौरे के दूसरे दिन वे आज जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। विष्णुपुर जिले के मोरयांग कांस्टीट्वेंसी में जदयू के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।


इस दौरान ललन सिंह ने पार्टी के प्रति विश्वास और उसके मिशन में लगातार कार्यकर्ताओं के जुड़े रहने को खूब सराहा। पार्टी मणिपुर में पूरे दमखम से आने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा देखने को मिली। मणिपुर जदयू प्रदेश अध्यक्ष हंगकान पाओ तालीहुल ने कहा पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार की विकास की छवि और उनकी न्याय के साथ विकास की प्रतिबद्धता मणिपुर विधानसभा में जीत दिलाने का काम करेगी। मणिपुर के मोयरांग में जेडीयू के जिला सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आईएनए मेमोरियल में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।


इसके बाद दूसरा कार्यक्रम इम्फाल में हिंदुस्तानी समाज का रहा है। जो 30 वर्षों से मणिपुर की समेकित संस्कृति के साथ साझा चलता बढ़ता रहा है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समेकित संस्कृति को भारत का असली बल बताया। पार्टी के प्रधान महासचिव के सी त्यागी. राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान, राष्ट्रीय सचिव मणिपुर प्रभारी और लोकसभा सदस्य आर पी मंडल समेत कई जेडीयू नेता इस दौरान मौजूद थे। 

मणिपुर में जेडीयू जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

मणिपुर में जेडीयू जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

टैग्स