ब्रेकिंग
कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरल

मंगल पांडेय से मिले आरजेडी विधायक, कयासों का बाजार गर्म, शहाबुद्दीन को भगवान मानते हैं हरिशंकर यादव

SIWAN: शहाबुद्दीन परिवार के बेहद करीबी औऱ सीवान के रघुनाथपुर से आरजेडी विधायक हरिशंकर यादव ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की है। मुलाकात

मंगल पांडेय से मिले आरजेडी विधायक, कयासों का बाजार गर्म, शहाबुद्दीन को भगवान मानते हैं हरिशंकर यादव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: शहाबुद्दीन परिवार के बेहद करीबी औऱ सीवान के रघुनाथपुर से आरजेडी विधायक हरिशंकर यादव ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की है। मुलाकात का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फोटो के वायरल होते ही राजनीतिक गलियारे में  कयासों का बाजार गर्म है। 


क्षेत्र के विकास के लिए हुई मुलाकात: हरिशंकर यादव 

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से मुलाकात के बाद फोटो वायरल होते ही चर्चा में आए राजद विधायक हरिशंकर यादव ने कहा कि रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल की हालत बिल्कुल जर्जर है। इसके नए भवन के निर्माण के लिए 6.5 करोड़ में टेंडर हुआ है। हमने विधानसभा में दो-दो बार आवाज उठायी लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो सका। अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमें जो करना है वह करेंगे ही। जिसको जो सोचना है सोचते रहें।



राजनीति गलियारे में हलचल

भले ही राजद विधायक हरिशंकर यादव इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास के लिए शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हैं। लेकिन सियासी गलियारों में इस मुलाकात को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और राजद विधायक हरिशंकर यादव दोनों सीवान जिले से ही आते हैं। वही बीजेपी लगातार राजद में बड़ी टूट होने का दावा करती रहती है। ऐसे में इन दोनों नेताओं के मिलने से राजनितिक गलियारों में चर्चाएं खूब हो रही है। 


शहाबुद्दीन के बेहद करीबी रहे हैं हरिशंकर यादव

बता दें कि राजद विधायक हरिशंकर यादव सिवान के दिवंगत पूर्व सांसद शहाबुद्दीन और उनके परिवार के बेहद करीबी रहे हैं। जो शहाबुद्दीन को अपना भगवान मानते हैं। वही शहाबुद्दीन के निधन के बाद भी विधायक हरिशंकर यादव ने कहा था कि जहां मैडम हिना शहाब रहेंगी वहां मैं उनके साथ मजबूती के साथ खड़ा रहूंगा।

रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता