ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

मंत्री मंगल पांडेय का संजय मयूख ने किया बचाव,, बोले- तेजस्वी देते हैं गैर जिम्मेदाराना बयान

PATNA: बीजेपी एमएलसी संजय मयूख स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के बचाव में उतरे. कहा कि तेजस्वी यादव में राजनीतिक अनुभव नहीं है और वह गैर जिम्मेदार बयान देते हैं. उन्हें अभी राजनीति स

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बीजेपी एमएलसी संजय मयूख स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के बचाव में उतरे. कहा कि तेजस्वी यादव में राजनीतिक अनुभव नहीं है और वह गैर जिम्मेदार बयान देते हैं. उन्हें अभी राजनीति सीखने की जरूरत है. मयूख ने कहा कि तेस्ववी संवेदनशील विषय पर उनको गंभीर होना चाहिए, लेकिन वह इस तरह का बयान दे रहे हैं. कोरोना पर वह राजनीति कर रहे हैं.

तेजस्वी ने मंगल पर बोला हमला

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर जोरदार हमला बोला हैं. यादव ने कहा है कि हमने कोरोना को लेकर सतर्कता पर आम सहमति बनाते हुए विधानमंडल के बजट सत्र को खत्म करने का फैसला किया. लेकिन बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय कोरोना को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं. सरकार ने कोरोना वायरस से बचने के लिए बिहार में कई कदम उठाए हैं लेकिन उनकी सरकार के फैसले को नहीं मान रहे है.

 सीएम के समीक्षा के दौरान टिक टॉक वीडियो देख रहे थे मंगल

तेजस्वी ने मंत्री मंगल पांडेय अपनी पार्टी की बैठक कर रहे हैं जो सरकार की तरफ से जारी की गई गाइड लाइन को और सीधे तोड़ रहे हैं. तेजस्वी यादव ने मंगल पांडेय पर अपना निशाना यहीं खत्म नहीं किया. कहा कि जब बिहार में बच्चे चमकी बुखार की वजह से मर रहे थे तब मंगल पांडेय क्रिकेट मैच का स्कोर पूछ रहे थे और आज जब कोरोना वायरस को लेकर विधानसभा में समीक्षा बैठक हो रही थी तब मंत्री मंगल पांडेय वहां बैठकर मोबाइल पर टिक टॉक वीडियो देख रहे थे. जिसके बाद बीजेपी की ओर से संजय मयूख ने स्वास्थ्य मंत्री का बचाव किया. 

टैग्स