ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल

‘तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और हिंसा की राजनीति के खिलाफ फूट रहा जन-आक्रोष’, अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर बोले मंगल पांडेय

Bihar Politics: मंगल पांडेय ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बयान देते हुए कहा कि राज्य में तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और हिंसा की राजनीति के खिलाफ जन-आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने टीएमसी शासन पर घोटालों और भय के माहौल का आरोप लगाया है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: पूर्व मंत्री व पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की पावन धरती पर लोकतंत्र की एक नई सुबह हुई है। जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी जी के सशक्त नेतृत्व में नई सरकार का गठन किया है। यह केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और हिंसा की राजनीति के अंत तथा राज्य के नव-निर्माण का शंखनाद है। भाजपा सरकार बनते ही तृणमूल कांग्रेस के कई निर्वाचित जनप्रतिनिधि टीएमसी छोड़ रहे हैं। यह पलायन नहीं, यह बंगाल की जनता की भावना का प्रकटीकरण है। जिन जनप्रतिनिधियों ने सालों तक घुटन में काम किया, वे आज खुलकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। 


मंगल पांडेय ने कहा कि 2011 से 2026 तक टीएमसी शासन ने बंगाल को केवल नारों, घोटालों और भय के माहौल में जकड़ कर रखा था। शिक्षक भर्ती घोटाला, कोयला घोटाला, पशु तस्करी, नगरपालिका भर्ती घोटाला और ‘कट-मनी’ संस्कृति ने युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय कर दिया था। पंचायत चुनावों में लोकतंत्र की हत्या और राजनीतिक विरोधियों की टारगेट किलिंग ने बंगाल के माथे पर कलंक लगाया। 


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने पहले दिन से ही ‘सेवा, सुशासन और विकास’ को अपना मूलमंत्र बनाया है। 48 घंटे के भीतर सभी जिलों में एंटी-सिंडिकेट टास्क फोर्स गठित कर जबरन वसूली पर रोक लगाई गई। राजनीतिक हिंसा में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी शुरू हुई है। आज बंगाल की माताएं-बहनें खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।


मंगल पांडेय ने कहा कि सभी भर्ती परीक्षाएं अब पारदर्शी प्रक्रिया और लाइव सीसीटीवी निगरानी में हो रही हैं। पिछली सरकार के घोटालों की जांच तेज कर दी गई है। हल्दिया, ताजपुर पोर्ट, समेत अन्य जगहों की इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में 1.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। 2 साल में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र की सभी योजनाएं - पीएम किसान, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला बिना कट-मनी के हर लाभार्थी तक पहुंचाई जा रही हैं। 


उन्होंने कहा कि 200 यूनिट तक बिजली फ्री की गई है। दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा और रामनवमी अब सरकारी अवकाश के साथ पूरे सम्मान से मनाई जाएगी। बंगाल की अस्मिता अब वोट-बैंक की राजनीति की भेंट नहीं चढ़ेगी। आज सड़कों पर जो जनाक्रोश दिख रहा है, वह टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी और अन्य नेताओं के खिलाफ जनता का स्वतःस्फूर्त आक्रोश है। वर्षों तक तुष्टिकरण संस्कृति के नाम पर हुए शोषण का हिसाब अब जनता सड़कों पर मांग रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता