ब्रेकिंग
Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क

मनेर शरीफ मजार पर चादरपोशी करने पहुंचे नीतीश बोले.. बिहार में प्रेम-भाईचारे के लिए काम करते हैं, स्पीकर पर चुप्पी

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मनेर शरीफ पहुंचे हैं। मनेर शरीफ मजार पर मुख्यमंत्री ने चादरपोशी की है। सीएम नीतीश कुमार ने चादरपोशी के साथ ही बिहार की बेहतरी और अमन-चैन के लिए व

मनेर शरीफ मजार पर चादरपोशी करने पहुंचे नीतीश बोले.. बिहार में प्रेम-भाईचारे के लिए काम करते हैं, स्पीकर पर चुप्पी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मनेर शरीफ पहुंचे हैं। मनेर शरीफ मजार पर मुख्यमंत्री ने चादरपोशी की है। सीएम नीतीश कुमार ने चादरपोशी के साथ ही बिहार की बेहतरी और अमन-चैन के लिए वहां दुआ भी मांगी है। मनेर शरीफ मजार पर चादरपोशी करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वह बिहार में अमन चैन और आपसी प्रेम भाईचारे के लिए काम करते हैं।


चादरपोशी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वह पिछले कई वर्षों से यहां आते रहे हैं। बीच में कोरोना के कारण वह मनेर शरीफ नहीं आ पाए थे। इस बार फिर से उन्हें यहां आने का मौका मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चादरपोशी करने के बाद उन्हें बेहद खुशी हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अमन-चैन के लिए दुआ करते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि वह बिहार में प्रेम और भाईचारा कायम करने के लिए किस कदर काम कर रहे हैं, यह सबको नजर आ रहा है।


हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा अध्यक्ष को लेकर सवाल किए जाने पर उसे टाल गए हैं। मुख्यमंत्री से जब स्पीकर मामले को लेकर सवाल किया गया तो वह उसे अनसुना कर आगे की ओर बढ़ गए।

टैग्स