ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मंच पर भाषण दे रहे स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता : काला झंडा भी दिखाया : योगी बाबा जिन्दाबाद के लगाये नारे

DESK : राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक बार फिर जूता फेंका गया है। आगरा में वह एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उनके ऊप

मंच पर भाषण दे रहे स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता : काला झंडा भी दिखाया : योगी बाबा जिन्दाबाद के लगाये नारे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK : राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक बार फिर जूता फेंका गया है। आगरा में वह एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उनके ऊपर जूता फेंक दिया और योगी बाबा जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। जूता फेंकने वाला युवक हिन्दूवादी संगठन का सदस्य बताया है।


दरअसल, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी उत्तम सिंह निषाद के समर्थन में  स्वामी प्रसाद मौर्य एक जनसभा को संबोधित करने आए थे। इस जनसभा में स्वामी प्रसाद मौर्य पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारी बृजेश भदौरिया ने जूता फेंक दिया और उन्हें काला झंडा लहराने लगा। जूता मंच पर लगे मोबाइल ट्रायपॉड से जा लगा। जिसके बाद वह वही गिर गया। जूता फेंकने के बाद उसने भागने की भी कोशिश की। 


उसे सुरक्षा कर्मियों ने दौड़कर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। इस दौरान भी वह शांत नहीं रहा। वह अपने हाथ में लिये काला झंडा लहराने लगा और योगी बाबा जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी फतेहाबाद में हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को रोक लिया था और काले झंडे दिखाकर उनकी गाड़ी पर स्याही भी फेंकी थी।



टैग्स