ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

कैश कांड के बीच महुआ मोइत्रा को मिली अहम जिम्मेवारी, TMC सांसद ने CM ममता को कहा- थैंक्यू

DESK: संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को सीएम ममता बनर्जी ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने महुआ को पश

कैश कांड के बीच महुआ मोइत्रा को मिली अहम जिम्मेवारी, TMC सांसद ने CM ममता को कहा- थैंक्यू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को सीएम ममता बनर्जी ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने महुआ को पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर का प्रेसिडेंट बनाया है।


ममता बनर्जी द्वारा बड़ी जिम्मेवारी सौपने पर महुआ ने उन्हें धन्यवाद दिया है। महुआ ने एक्स पर लिखा, ''मुझे कृष्णानगर जिले का प्रेसिडेंट नियुक्त करने पर ममता बनर्जी और टीएमसी का थैंक्यू.कृष्णानगर के लोगों के लिए पार्टी के साथ हमेशा काम करूंगी.''


बता दें कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी तैयारियों में जुट गई है। पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए फेरबदल किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कैश कांड के बीच महुआ मोइत्रा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। बता दें कि पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने टीएमसी सांसद महुआ को निष्कासित करने की सिफारिश की थी।

टैग्स