ब्रेकिंग
दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान✦बिहार के छात्रों के लिए बड़ा मौका! 6वीं से 12वीं तक के बच्चों की होगी टैलेंट परीक्षा, मिलेगा लैपटॉप और 5000 रुपये तक इनाम✦Bihar Road Accident : मेला देखने निकले 3 दोस्तों के साथ हुआ खौफनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से एक की मौत✦घर का दरवाजा तोड़कर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट; घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोग✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान✦बिहार के छात्रों के लिए बड़ा मौका! 6वीं से 12वीं तक के बच्चों की होगी टैलेंट परीक्षा, मिलेगा लैपटॉप और 5000 रुपये तक इनाम✦Bihar Road Accident : मेला देखने निकले 3 दोस्तों के साथ हुआ खौफनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से एक की मौत✦घर का दरवाजा तोड़कर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट; घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

‘ममता, केजरीवाल और ओवैसी को अलग-अलग रोग.. उनकी दवाई भी अलग’, गिरिराज ने बताया CAA से क्यों हो रहा पेट में दर्द

BEGUSARAI: पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों को छोड़कर पूरे देश में सीएए लागू हो गया है। अब दूसरे देशों में सताए जा रहे गैर मुस्लिम समुदाय के लोगों को सरकार भारत की नागरिकता देगी। केंद्र स

‘ममता, केजरीवाल और ओवैसी को अलग-अलग रोग.. उनकी दवाई भी अलग’, गिरिराज ने बताया CAA से क्यों हो रहा पेट में दर्द
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों को छोड़कर पूरे देश में सीएए लागू हो गया है। अब दूसरे देशों में सताए जा रहे गैर मुस्लिम समुदाय के लोगों को सरकार भारत की नागरिकता देगी। केंद्र सरकार के इस फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है और विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हो गए हैं। विपक्ष का आरोप है कि केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव में लाभ लेने के उद्देश्य से लोकसभा चुनाव से पहले सीएए को लागू किया है। विपक्ष के इस आरोप का केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने जवाब दिया है।


गिरिराज सिंह ने कहा है कि ममता बनर्जी हो, केजरीवाल हों या ओवैसी हों सबके पेट में दर्द हो रहा है लेकिन सबकी दवा अलग-अलग है और सबका रोग भी अलग-अलग है। अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि पाकिस्तान के लोगों को नागरिकता दी जा रही है लेकिन उन्हें यह पता नहीं है कि ये पाकिस्तान के लोग नहीं हैं बल्कि भारतवंशी हैं। वोट की लालच में ये लोग भारतवंशियों की दुर्दशा को नहीं समझ पा रहे हैं। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि हमें पता है कि चार-पांच साल पहले कुछ लोग वीजा लेकर तीर्थ के नाम पर आए थे, उनका वीजा खत्म हो गया था लेकिन ये लोग जेल जाने को तैयार थे लेकिन किसी भी हाल में वापस पाकिस्तान नहीं लौटना चाहते थे। क्या ऐसे हिंदुओं को पाकिस्तानी कहा जा सकता है। ये शर्णार्थी हैं और अगर इन शर्णार्थियों को भारत में जगह नहीं मिलेगी तो कहां मिलेगी। अफगानिस्तान से जो सिख समुदाय के लोग आए, उन्हें भारत में नहीं मिलेगा तो कहां शरण मिलेगा।


उन्होंने कहा कि ओवैसी का दर्द अलग है, ममता बनर्जी और केजरीवाल का दर्द एक है। वोट की लालच में ये लोग देश की एकता और भारतवंशियों को भूल गए हैं। जिस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों उस देश का कोई भी भारतवंशी खुद को असुरक्षित महसूस नहीं करेगा। पश्चिम बंगाल में मतुआ समाज के लोग निर्वासित जीवन जी रहे हैं। सरकार की तरफ से कोई लाभ उनको नहीं दिया जाता है। ममता बनर्जी को कभी इस बात का एहसास नहीं हुआ कि उनके लिए कुछ करें। 



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता