ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

माली की बहाली पर भिड़ गए पुराने साथी, मंत्री जी के बंगले की बागवानी पर सियासी चुटकी

PATNA : बिहार में लगभग तीन दशक से माली के पद पर बहाली नहीं हुई है। बिहार विधान परिषद में सोमवार को माली की नियुक्ति नहीं होने का मामला उठा तो दो पुराने साथी आमने-सामने दिखे। दरअसल का

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार में लगभग तीन दशक से माली के पद पर बहाली नहीं हुई है। बिहार विधान परिषद में सोमवार को माली की नियुक्ति नहीं होने का मामला उठा तो दो पुराने साथी आमने-सामने दिखे। दरअसल कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने सरकार से यह जानना चाहा कि आखिर राज्य में लंबे वक्त से माली के पद पर नियुक्तियां क्यों नहीं हुई हैं? सरकार की तरफ से भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने इसका जवाब देते हुए बताया कि माली के पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव सरकार के पास है. जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा. मंत्री अशोक चौधरी के जवाब पर प्रेमचंद्र मिश्रा ने सदन में चुटकी लेते हुए कहा कि मंत्री जी जिस तरह अपने बंगले की बागवानी कराते हैं उसी तरह दूसरे जगहों पर भी बागवानी संभव हो सके इसके लिए माली के रिक्त पदों को भरा जाना चाहिए। कांग्रेस छोड़कर जेडीयू में आए अशोक चौधरी प्रेमचंद मिश्रा के पुराने सहयोगी रहे हैं। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता