ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

मालाकार समाज की बैठक में शामिल हुए पृथ्वी कुमार माली, भाजपपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- माली की समस्याओं को उठाएंगे सरकार के सामने

PATNA : सोमवार को पटना के दरोगा राय पथ स्थित ज्योतिबा फुले स्मारक केंद्र में मालाकार समाज की बैठक हुई. इस बैठक में भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार मा

मालाकार समाज की बैठक में शामिल हुए पृथ्वी कुमार माली, भाजपपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- माली की समस्याओं को उठाएंगे सरकार के सामने
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सोमवार को पटना के दरोगा राय पथ स्थित ज्योतिबा फुले स्मारक केंद्र में मालाकार समाज की बैठक हुई. इस बैठक में भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली समेत कई लोगों ने माली समाज के उत्थान को लेकर विचार विमर्श किया. इस दौरान भाजपपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने कहा कि वे माली समाज की समस्याओं को सरकार के सामने उठाएंगे.


मालाकार समाज की बैठक में विशेष रूप से शामिल हुए भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली से मलाकार समाज के लोगों ने माली समुदाय के समस्याओं को बताया और अपील की कि वो राज्य सरकार के समक्ष इन समस्याओं को रखें और अपनी पार्टी के मुख्य उद्देश्य में भी इसको शामिल करें.


मालाकार समाज की बैठक में शामिल हुए पृथ्वी कुमार माली, भाजपपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- माली की समस्याओं को उठाएंगे सरकार के सामने


कार्यक्रम के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पृथ्वी कुमार माली ने कहा कि वो माली समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने माली समाज की समस्या सुनी. अब उसका समाधान करने की कोशिश की जाएगी. इसके लिए सरकार के प्रतिनिधियों से मिला जाएगा. सांसद, विधायक और मंत्री से भी मिलेंगे. जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे. यदि फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर भी आएंगे. कार्यक्रम में कई लोग मौजूद थे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें