ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

किराया विवाद पर सीएम नीतीश कुमार ने दी सफाई, बोले.. मजदूरों से नहीं लिया जा रहा पैसा

PATNA: लॉकडाउन में फंसे बिहार के छात्र और मजदूरों के किराया पर लेकर सियासत जारी है. बिहार सरकार पर विपक्ष कई आरोप लगा रहा है. उसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने सफाई दी है. सीएम ने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  लॉकडाउन में फंसे बिहार के छात्र और मजदूरों के किराया पर लेकर सियासत जारी है. बिहार सरकार पर विपक्ष कई आरोप लगा रहा है. उसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने सफाई दी है. सीएम ने कहा कि बिहारियों को लाने के लिए राज्य सरकार रेलवे को पैसा दे रही है. बिहार आने के लिए मजदूरों से कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है. 

सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार धन्यवाद दिया और कहा कि हमलोगों के सुझाव पर ट्रेन चलाने की मांग को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है. यही कारण है कि ट्रेनें से मजदूर और छात्रों को लाने का सिलसिला शुरू हो गया है. 

कोटा से जो छात्र आ रहे हैं. उनसे पैसा नहीं लिया जा रहा है. जो भी बिहारी मजदूर आ रहे उनसे भी पैसा नहीं लिया जा रहा है. वह जिस स्टेशन पर उनकी ट्रेन आएगी तो पूरी जांच करने के बाद उनके प्रखंड तक भेजा जाएगा. वहां पर 21 दिन का क्वॉरेंटाइन किया जाएगा. सीएम नीतीश ने कहा कि क्वॉरेंटाइन सेंटर पर रहने के लिए सभी तरह की व्यवस्था की गई है. 

क्वॉरेंटाइन सेंटर से जाने पर मिलेगा खर्च का पैसा

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि क्वॉरेंटाइन सेंटर से जाने के बाद जितना भी आने में मजदूरों का खर्च हुआ उसके अलावे 500 रुपए अलग से सरकार देगी और कम से कम 1000 हजार रुपए उनको दिया जाएगा. यह पैसा सभी मजदूरों को दिया जाएगा. बिहार के बाहर रहने वाले 19 लाख लोगों को एक-एक हजार रुपए दिया जा चुका है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इसको लेकर बयानबाजी हो रही थी. इसके कारण ही वह खुद इसकी घोषणा कर रहे हैं.



टैग्स