ब्रेकिंग
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेशपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश

Mahila Samvad: CM नीतीश आज करेंगे ‘महिला संवाद’ अभियान की शुरुआत, पहले दिन 600 जगह कार्यक्रम, 2 करोड़ महिलाओं तक पहुंचेगा सरकार का संदेश

Mahila Samvad: बिहार की नीतीश सरकार दो महीने तक गांव-गांव जाकर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसकी शुरुआत आज यानी शुक्रवार से पटना से होगी। पहले दिन 600 जगह पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

Mahila Samvad
CM नीतीश आज करेंगे ‘महिला संवाद’ अभियान की शुरुआत,
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Mahila Samvad: बिहार की नीतीश सरकार राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में नई पहल कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से 'महिला संवाद' अभियान की शुरुआत करेंगे। जिसका मकसद राज्य की करोड़ों महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। 


राजधानी पटना से सीएम नीतीश कुमार 50 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जो राज्य के कोने-कोने तक संदेश पहुंचाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। अभियान के पहले दिन ही राज्य के 600 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महिला संवाद के तहत महिला सशक्तिकरण नीति 2015, शराबबंदी, आरक्षण, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह निषेध, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, छात्रा पोशाक योजना, जीविका जैसी अनेक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।


वहीं अगले 60 दिनों में इस अभियान के तहत पूरे बिहार में 70,000 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खास बात यह है कि इनमें से 600 प्रचार वाहन विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे और वहां की महिलाओं से संवाद स्थापित करेंगे। नीतीश सरकार का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से लगभग 2 करोड़ महिलाओं तक सीधी पहुंच बनाई जाए। इसमें जीविका समूह की 1.35 लाख से अधिक महिलाएं भाग लेंगी। केवल पटना जिले में ही लगभग 1395 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रतिदिन सुबह और शाम औसतन 1200 स्थानों पर संवाद होगा।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता