ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

महिला पहलवानों के समर्थन में 15 जून को महागठबंधन का महाधरना, कांग्रेस भी होगी शामिल, बैठक में हुआ फैसला

PATNA: महिला पहलवानों के समर्थन में आगामी 15 जून को महागठबंधन की तरफ से आयोजित महाधरना में कांग्रेस भी शामलि होगी। शुक्रवार को सदाकत आश्रम में हुई बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक

महिला पहलवानों के समर्थन में 15 जून को महागठबंधन का महाधरना, कांग्रेस भी होगी शामिल, बैठक में हुआ फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: महिला पहलवानों के समर्थन में आगामी 15 जून को महागठबंधन की तरफ से आयोजित महाधरना में कांग्रेस भी शामलि होगी। शुक्रवार को सदाकत आश्रम में हुई बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने यह फैसला लिया है। 15 जून को महागठबंधन की तरफ से प्रदेश भर में महाधरना का आयोजन किया जाना है जिसमें अब कांग्रेस ने भी शामिल होने की सहमति दे दी है।


दरअसल, दिल्ली में संघर्षरत महिला पहलवानों के समर्थन में महागठबंधन के सभी दलों ने 15 जून को राज्यभर में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम निर्धारित किया है। शुक्रवार को इसी को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में बैठक बुलाई गई थी। बैठक में निर्णय हुआ है कि कांग्रेस भी पूरी मजबूती के साथ प्रदेश में सभी जगहों पर महाधरना में शामिल होगी। इस बैठक में पार्टी नेता राजेश राठौड़ समेत अन्य लोग शामिल हुए।


बता दें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद 15 जून तक पहलवानों ने प्रदर्शन नहीं करने का आश्वासन दिया है। खेल मंत्री ने 15 जून तक पुलिस जांच पूरी कर लेने की बात कही थी जिसके बाद पहलवानों ने यह फैसला लिया है।महिला रेस्लर  साक्षी मलिक ने कहा कि अभी उनका प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण के खिलाफ इस मामले में दो केस दर्ज हो चुके हैं। बीजेपी सांसद पर महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण करने का आरोप है।

टैग्स