ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

‘महात्मा गांधी से मुख्यमंत्री की तुलना बहुत बड़ा अपराध’ JDU नेताओं को सम्राट ने बताया नीतीश का दुश्मन

PATNA: जेडीयू द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना करने को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने इसको लेकर जेडीयू पर जोरदार हमला बोला है। बि

‘महात्मा गांधी से मुख्यमंत्री की तुलना बहुत बड़ा अपराध’ JDU नेताओं को सम्राट ने बताया नीतीश का दुश्मन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जेडीयू द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना करने को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने इसको लेकर जेडीयू पर जोरदार हमला बोला है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि जेडीयू के लोग ही नीतीश कुमार के दुश्मन हैं, इसलिए उनकी तुलना महात्मा गांधी से कर रहे हैं। उन्होंने इसे एक बड़ा अपराध बताया है।


सम्राट चौधरी ने कहा है कि महात्मा गांधी ने भारत को आजाद कराया और देश को श्रेष्ठ बनाने के काम किया। अहिंसा के रास्ते पर चलकर बापू ने अंग्रेजों से देश को मुक्ति दिलाई। जेडीयू के लोग महात्मा गांधी से नीतीश कुमार की तुलना कर रहे हैं। अब तो नीतीश कुमार को ही समझना होगा कि उनकी पार्टी के लोग उनके दुश्मन हैं या दोस्त हैं। जेडीयू के लोग अब पूरी तरह से मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं। महात्मा गांधी से नीतीश कुमार की तुलना करना अपने आप में अपराध है। 


वहीं जेडीयू द्वारा पीएम मोदी की जाति पर सवाल उठाने पर सम्राट ने कहा कि नरेंद्र मोदी सभी जाति के लोगों की चिंता करते हैं। बिहार में आज तुष्टीकरण हद को पार कर गया है। बिहार सरकार ने 209 जातियों की गिनती कराई। MY समीकरण को छोड़कर बाकी सभी जातियों के लोगों को परेशान करने का काम लालू और नीतीश ने मिलकर किया है। बीजेपी में किसी जाति के लोगों के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है, यहां सभी जाति के लोग मिलकर काम करते हैं।