ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

महाराष्ट्र MLC चुनाव में I.N.D.I.A को बड़ा झटका, NDA के सभी उम्मीदवार जीते

DESK: महाराष्ट्र में MLC चुनाव के नतीजे सामने आ गये हैं। इस चुनाव में NDA ने I.N.D.I.A. को बड़ा झटका दिया है। 11 सीटों पर हुए मतदान में एनडीए ने 9 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।

महाराष्ट्र MLC चुनाव में I.N.D.I.A को बड़ा झटका, NDA के सभी उम्मीदवार जीते
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: महाराष्ट्र में MLC चुनाव के नतीजे सामने आ गये हैं। इस चुनाव में NDA ने I.N.D.I.A. को बड़ा झटका दिया है। 11 सीटों पर हुए मतदान में एनडीए ने 9 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। इंडिया गठबंधन के तीन उम्मीदवारों में से दो उम्मीदवार ही जीत हासिल कर पाए हैं। 


कुछ कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग को इंडिया की हार का कारण बताया जा रहा है। कांग्रेस के 7 से 8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करने की बात सामने आ रही है। बता दें कि 27 जुलाई को विधान परिषद के 11 सदस्य सेवानिवृत हो रहे हैं। इनकी जगह भरने के लिए 11 सीटों पर 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 


288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में अभी 274 विधायक हैं। इन विधायकों ने आज मतदान में हिस्सा लिया। विधान परिषद के चुनाव के नतीजे चौकाने वाले आए 11 सीटों में भाजपा को 5, शिवसेना शिंदे और एनसीपी अजित पवार गुट को 2-2, शिवसेना (UBT) और कांग्रेस ने 1-1 सीटों पर जीत हासिल की।