ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

दम तोड़ते महागठबंधन को कोरामिन देने का प्रयास, अब लोहिया के बहाने एकजुटता दिखाएंगे विपक्षी दल

PATNA : लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद बिहार में दम तोड़ते महागठबंधन को फिर से जिंदा करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। महागठबंधन में शामिल घटक दल लोहिया के बहाने एकजुटता दिखाने की कोश

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद बिहार में दम तोड़ते महागठबंधन को फिर से जिंदा करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। महागठबंधन में शामिल घटक दल लोहिया के बहाने एकजुटता दिखाने की कोशिश करेंगे। आगामी 12 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में महागठबंधन की तरफ से साझा तौर पर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। लोहिया की पुण्यतिथि पर आयोजित महागठबंधन के साझा कार्यक्रम में देशभर के विपक्षी नेताओं को बुलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में वाम दलों को भी बुलाए जाने का प्रस्ताव है। महागठबंधन में शामिल घटक दलों का यह प्रयास है कि एनडीए विरोधी ताकतें एकजुट हों। शनिवार को रांची स्थित रिम्स में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर पटना वापस लौटे रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इसकी जानकारी साझा की है। कुशवाहा ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों में महागठबंधन किस तरह से एकजुट रहे इसके लिए रणनीति पर काम किया जा रहा है। तमाम सहयोगी दलों का प्रयास है कि गैर एनडीए विपक्षी दलों को एक मंच पर लाया जाए और इसके लिए लोहिया की पुण्यतिथि वाले मंच से ज्यादा बेहतर कुछ नहीं हो सकता। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता