ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

महागठबंधन के नेताओं के साथ सीएम नीतीश की बैठक आज, शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर होगा मंथन

PATNA: बिहार में नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली को लेकर शिक्षक संघों के विरोध के बाद अब सीएम नीतीश ने महागठबंधन के दलों की शनिवार को अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में नई शिक्षक नियुक्ति

महागठबंधन के नेताओं के साथ सीएम नीतीश की बैठक आज, शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर होगा मंथन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली को लेकर शिक्षक संघों के विरोध के बाद अब सीएम नीतीश ने महागठबंधन के दलों की शनिवार को अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में नई शिक्षक नियुक्ति नियामावली को लेकर सीएम सहयोगी दलों के नेताओं के साथ मंथन करेंगे। शाम चार बजे सीएम नीतीश अपने आवास पर महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।


एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास में शनिवार को होने वाली इस अहम बैठक में महागठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता मौजूद रहेंगे शिक्षक नियुक्ति को लेकर अपने विचार मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। बैठक में नियोजित शिक्षकों की मांगों पर भी चर्चा की जाएगी। सहयोगी दलों से विचार विमर्श के बाद सीएम नीतीश नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर पुनर्विचार कर सकते हैं।


बता दें कि बिहार में नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली को लेकर शिक्षक संघों ने भारी विरोध जताया है। इसको लेकर विरोधी दल भी सरकार पर हमलावर बने हुए थे। भारी विरोध को देखते हुए सीएम नीतीश ने पिछले दिनों विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान शिक्षकों के मुद्दे पर विचार चर्चा करने का आश्वासन दिया था और कहा था कि मानसून सत्र के बाद इस मुद्दे को लेकर वे बैठक करेंगे। अब आज मुख्यमंत्री इसको लेकर बैठक करने जा रहे हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि आज होने वाली इस अहम बैठक में क्या कुछ निकलकर सामने आता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें