ब्रेकिंग
महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली

महागठबंधन से अलग होने के बाद बोले नीतीश कुमार .... लालू - तेजस्वी बहुत कुछ बोल रहे थे और कुछ काम नहीं हो रहा था इसलिए लिया यह फैसला

PATNA : बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर गई है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उसके बाद नई स

महागठबंधन से अलग होने के बाद बोले नीतीश कुमार .... लालू - तेजस्वी बहुत कुछ बोल रहे थे और कुछ काम नहीं हो रहा था  इसलिए लिया यह फैसला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर गई है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उसके बाद नई सरकार के लिए टाइम भी दे दिया गया है।  जदयू-भाजपा की नई सरकार में एनडीए के मौजूदा घटक दल ‘हम’ के शामिल होने के पूरे आसार हैं। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना आ रहे हैं। वहीं, अपने इस्तीफे के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि -   हम बता देते हैं कि आज हमने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा दे दिया और जो सरकार थी उसको भी समाप्त करने का हमने काम कर दिया। आप लोग हमसे बहुत पूछ रहे थे तो हमने बीच में बंद कर दिया था।


नीतीश कुमार ने कहा कि - चारों तरफ से हमें यह राय मिल रही थी कि हमारे उनके (राजद ) के साथ रहना हमारे लिए उचित नहीं है। तो सब लोगों की बात सुन लिए इसलिए हमने इस्तीफा दे दिया।राजद के साथ रहकर हमें ठीक नहीं लग रहा था। आज जो हमारे साथ पहले थे उनके साथ जाएंगे और काम करेंगे। राजद का जो रवैया था वह ठीक नहीं था।  इसलिए यह सब करना पड़ा और हमने जो  विपक्षी  गठबंधन बनाया था वह भी सही से काम नहीं कर रहा था इसलिए यह करना पड़ा।


मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने कहा, 'आज हमने इस्तीफा दे दिया। सरकार समाप्त करने का निर्णय ले लिया। सभी की बात सुनी। इसके बाद पार्टी के सभी लोगों की राय हुई कि सरकार समाप्त कर देनी चाहिए।' महागठबंधन को छोड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि स्थिति इधर ठीक नहीं लग रही है। दूसरे तरफ से जो काम को लेकर दावा किया जा रहा था वह हमारी पार्टी के लोगों को खराब लग रहा है।


इसके आगे नीतीश कुमार ने कहा कि- डेढ़ साल से हम पूरा नए गठबंधन में थे। लेकिन जिस तरह से हम लोगों को बेइज्जत किया जा रहा था उसके बाद यह निर्णय लिया गया है। एनडीए के पुराने साथियों के साथ फैसला कर आगे निर्णय लिया जाएगा गठबंधन में हम लगातार काम कर ही रहे थे मैंने कभी कुछ नहीं बोला।