ब्रेकिंग
बिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

बिहार में किसान कार्ड खेलेगा महागठबंधन, 30 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाएगा

PATNA: महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार और केंद्र सरकार किसानों की दुश्मन बनी हुई है. लेकिन महागबंधन किसानों के साथ है. तेजस्वी यादव

बिहार में किसान कार्ड खेलेगा महागठबंधन, 30 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाएगा
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA:  महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार और केंद्र सरकार किसानों की दुश्मन बनी हुई है. लेकिन महागबंधन किसानों के साथ है.  तेजस्वी यादव ने कहा कि किसानों के समर्थन में महागठबंधन 30 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाएगा. जो पंचायत तक जुड़ेगा. 





तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के युवाओं को नीतीश कुमार रोजगार देने में समक्ष में नहीं रहे हैं, पूरी तरह से युवाओं को बेरोजगार बना दिया है. गांव मे रहने वाले किसानों को भी अब नीतीश कुमार बेरोजगार बनाने पर तुले हुए हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि कल विधानसभा के स्पीकर से मिलने के लिए गए थे. स्पीकर से अनुरोध किया कि आने वाले विधानसभा के बजट सत्र को पहले कर दिया जाए और उसको छोटा कर निपटा दिया जाए. विधानसभा जनता का मंदिर है. उनकी समस्या को यहां पर उठाया जाता है. एक साल में सिर्फ चार दिन ही सत्र चल पाया है. 


सवालों से भाग रही है सरकारी

तेजस्वी यादव ने कहा कि आने वाले सत्र को चार दिन में ही खत्म करने का तैयारी की जा रही है. ऐसे में नए विधायक को कैसे सिखने का मौका मिलेगा. सरकार का कहना है मार्च के महीने में कोरोना वैक्सीन आयगा तो सदन चलेगा. मैंने स्पीकर से अनुरोध किया है कि सभी दलों को लेकर बैठक की जाए. सरकार सवालों से क्यों भाग रही है. अगर विधानसभा नहीं चलेगा तो जन प्रतिनिधि कहा पर सवाल उठाएंगे. विधानसभा का सत्र चलता तो अधिकारियों पर दवाब होता है. 


सत्र नहीं चलेगा तो कैसे पूछेंगे सवाल

तेजस्वी यादव ने कहा कि जब सत्र नहीं चलेगा तो कैसे किसान, युवाओं की समस्या और उनका मुद्दा उठाया जाएगा. ऐसे में स्पीकर से अनुरोध किया गया है कि सदन को पारंपरिक तरीके से चलने दिया जाए. जब सदन चलेगा तो सही से कोरोना वैक्सीन का फीडबैक भी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मिलेगा. स्कूल कॉलेज सबकुछ खुल गया है तो अब तो कोई समस्या विधानसभा चलाने में नहीं होनी चाहिए. 

टैग्स