ब्रेकिंग
Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?✦Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?

महाअष्टमी पर माता के दरबार में नीतीश, गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री

PATNA: महाअष्टमी पर माता के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा अर्चना हो रही हैं। 9 दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में भक्त माता के नौ अलग-अलग स्वरूपों की अराधना कर रहे हैं। इसी

महाअष्टमी पर माता के दरबार में नीतीश, गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: महाअष्टमी पर माता के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा अर्चना हो रही हैं। 9 दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में भक्त माता के नौ अलग-अलग स्वरूपों की अराधना कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की देर शाम गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी पहुंचे जहां उन्होंने माता का दर्शन किया और प्रदेश की तरक्की की कामना की।


 सीएम नीतीश के साथ मंत्री विजय चौधरी और जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद थे। मंदिर प्रबंधन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह में पटनासिटी स्थित पटनदेवी और शीतला मंदिर पहुंचे थे  जहां उन्होंने माता के दरबार में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महाअष्टमी के मौके पर हर साल पटनासिटी पहुंचते हैं और पटनदेवी, शीतला मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। अपने इसी कार्यक्रम के तहत सीएम नीतीश रविवार की सुबह अगमकुआं स्थिति शीतला मंदिर और पटनदेवी पहुंचे थे जहां उन्होंने पूजा अर्चना भी की। वही देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में पहुंचे यहां माता का दर्शन कर उन्होंने पूजा अर्चना की। इससे पहले महासप्तमी के मौके पर माता के पट खुलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डाकबंगला स्थित पूजा पंडाल में पहुंचे थे और माता की पूजा अर्चना की थी। 


इस दौरान पूजा समिति ने उनका स्वागत किया था। मुख्यमंत्री के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने विशेष रथ के साथ डाकबंगला चौराहा स्थित पूजा पंडाल में पहुंचे थे। अपने पुराने साथी शिवानंद तिवारी के साथ लालू प्रसाद माता का दर्शन के लिए पहुंचे थे। डाकबंगला पूजा समिति के आयोजक और सदस्यों ने लालू प्रसाद का स्वागत किया। इस दौरान लालू ने बिहार की तरक्की की कामना की।    


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता