ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

अपने ही क्षेत्र में मंत्री की फजीहत: मिनिस्टर के गार्ड ने बस ड्राइवर को जड़ा थप्पड़, तो नाराज चालक ने खड़ा कर दिया बड़ा बखेड़ा

MADHUBANI: मधुबनी में बिहार सरकार की मंत्री की भारी फजीहत हो गई।मंत्री जी का काफिला तेजी से गुजर रहा था। इस दौरान जब मंत्री के काफिले को बस चालक ने रास्ता नहीं दिया तो मंत्री के गा

अपने ही क्षेत्र में मंत्री की फजीहत: मिनिस्टर के गार्ड ने बस ड्राइवर को जड़ा थप्पड़, तो नाराज चालक ने खड़ा कर दिया बड़ा बखेड़ा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में बिहार सरकार की मंत्री की भारी फजीहत हो गई।मंत्री जी का काफिला तेजी से गुजर रहा था। इस दौरान जब मंत्री के काफिले को बस चालक ने रास्ता नहीं दिया तो मंत्री के गार्ड ने गाड़ी से उतरकर बस ड्राइवर को धप्पड़ मार दिया। फिर क्या था ड्राइवर ने बस को बीच सड़क पर खड़ा कर हाईवे को ही जाम कर दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक मंत्री की गाड़ी जाम में फंसी रही।


दरअसल, बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला कुमारी मंडल रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र जा रही थीं। इसी दौरान मधुबनी के फुलपरास स्थित लोहिया चौक पर एक बस ड्राइवर ने बड़ा बखेड़ा खड़ा कर दिया। परिवहन मंत्री शीला कुमारी मंडल के काफिले को बस चालक ने साइड नहीं दिया। जिससे नाराज होकर मंत्री के गार्ड ने बस ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिया। फिर क्या था बात बिगड़ गई।


ड्राइवर ने अपनी बस को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया और हाईवे जाम हो गया। नाराज बस ड्राइवर ने थप्पड़ मारे जाने पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान मंत्री का काफिला करीब आधे घंटे तक जाम में फंसा रहा। बाद में लोगों के समझाने पर बस ड्राइवर का गुस्सा शांत हुआ और उसने बस को हाईवे से हटाया, जिसके बाद मंत्री जी का काफिला रवाना हो गया।