ब्रेकिंग
3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी

मधेपुरा में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने शिक्षा मंत्री का किया घेराव, कहा- वादा किये हैं उसे निभाना पड़ेगा

MADHEPURA: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 29 सितंबर से अनिश्चिकालीन हड़ताल कर रही सेविका-सहायिकाओं ने गुरुवार को मधेपुरा सर्किट हाउस में शिक्षामंत्री प्रो. चंद्रशेखर का घेराव किया

मधेपुरा में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने शिक्षा मंत्री का किया घेराव, कहा- वादा किये हैं उसे निभाना पड़ेगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 29 सितंबर से अनिश्चिकालीन हड़ताल कर रही सेविका-सहायिकाओं ने गुरुवार को मधेपुरा सर्किट हाउस में शिक्षामंत्री प्रो. चंद्रशेखर का घेराव किया। सेविकाओं ने शिक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बिहार सरकार उन लोगों के साथ वादाखिलाफी की है। सेविका ने मंत्री चंद्रशेखर से कहा कि वादा किया है तो निभाना पड़ेगा। 


इनका कहना था कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन द्वारा अपने घोषणा-पत्र में सरकार बनने पर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय को दुगुना करने का वादा किया था। लेकिन अब तक उनलोगों की मांगों पूरा नहीं किया गया। सेविकाओं की मुख्य माँग है कि सेविकाओं को 25 हजार एवं सहायिकाओं को मिले 18 हजार मानदेय मुख्य मांगों में बिहार सरकार द्वारा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि 10 हजार सुनिश्चित किया जाए।


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में बिहार में भी ग्रेच्युटी भुगतान करना सुनिश्चित किया जाए, केन्द्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए क्रमशः ग्रेड सी और ग्रेड डी में सामायोजित किया जाए, जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त नहीं हो जाता है, तब तक सेविकाओं को 25 हजार एवं सहायिकाओं को 18 हजार प्रतिमाह मानदेय राशि दी जाए। योग्य सहायिका से सेविका में बहाली हेतु अतिरिक्त 10 बोनस अंक देने के प्रावधान को लागू किया जाए एवं सेविका से पर्यवेक्षिका तथा सेविका सहायिका के रिक्त सभी पदों पर अभिलब बहाली सुनिश्चित की जाए। 16 मई 2017 एवं 20 जुलाई 2022 के समझौते के आलोक में लंबित मांगों को लागू किया जाए। वही शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि आंदोलन करना सबका हक है आंगनबाड़ी सेविकाओं की मांगों को वह सरकार के समक्ष रखेंगे।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता