ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

मानसून सत्र को लेकर गर्म हुई राजनीति, महागठबंधन, जेडीयू और बीजेपी ने बुलाई विधायक दलों की बैठक

PATNA : बिहार विधान मंडल मानसून सत्र की शुरुआत आज यानी सोमवार से होने जा रही है। इस बार के मानसून सत्र में कुल 5 बैठक होनी है। वह इस मानसून सत्र के काफी हंगामेदार होने क

मानसून सत्र को लेकर गर्म हुई राजनीति, महागठबंधन, जेडीयू और बीजेपी ने बुलाई विधायक दलों की बैठक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान मंडल मानसून सत्र की शुरुआत आज यानी  सोमवार से होने जा रही है। इस बार के मानसून सत्र में कुल 5 बैठक होनी है। वह इस मानसून सत्र के काफी हंगामेदार होने के आसार जताए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इसके शुरू होने से पहले आज महागठबंधन, जेडीओ और बीजेपी ने अपने विधायक दलों की बैठक बुलाई है।


दरअसल, पांच दिनों तक चलने वाले इस मानसून सत्र को लेकर अपनी पार्टी रणनीति बनाने को लेकर आज महागठबंधन, जेडीयू और भाजपा के तरफ से विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। महागठबंधन की विधायक दलों की बैठक विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में की जाएगी तो वहीं जदयू की विधायक दल की बैठक संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी के आवास पर की जाएगी। इस दौरान यह रणनीति बनाई जाएगी कि आखिरकार विपक्ष के सवालों का किस तरह से जवाब दिया जाए और कैसे नए-नए अध्यादेश लाने को लेकर बातचीत की जाए।


वहीं, भाजपा की तरफ से विधायक दल की बैठक दोपहर में प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है। इस बैठक में भाजपा विधानमंडल दल के सभी नेता शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी विधानसभा  मानसून सत्र के दौरान सरकार कि कमियों को जनता के सामने उजागर करने को लेकर रणनीति तैयार करेगी और साथ ही साथ 13 जुलाई को होने वाले पैदल मार्च को लेकर भी बातचीत करेगी।


इधर, कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक सोमवार को होगी। विधानसभा में विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के आवास पर शाम में यह बैठक होगी। बैठक में पार्टी के विधानमंडल के तमाम सदस्य मौजूद रहेंगे। मॉनसून सत्र में पार्टी की क्या रणनीति होगी, इस पर बैठक में चर्चा होगी। विपक्ष के सवालों का कैसे मुंहतोड़ जवाब देने और सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा को लेकर विधायकों को दिशा-निर्देश भी जारी होंगे।