ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

मां को वोट देने के लिए अमेरिका से घर आया बेटा, कहा-मां को मुखिया बनाने के लिए बाहर से आया हूं

MUNGER: पंचायत चुनाव के आठवें चरण का मतदान आज हो रहा है। मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड के 11 पंचायतों में आज वोटिंग जारी है। एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी सुधीर यादव की पत्नी बीणा

मां को वोट देने के लिए अमेरिका से घर आया बेटा, कहा-मां को मुखिया बनाने के लिए बाहर से आया हूं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: पंचायत चुनाव के आठवें चरण का मतदान आज हो रहा है। मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड के 11 पंचायतों में आज वोटिंग जारी है। एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी सुधीर यादव की पत्नी बीणा यादव मुखिया पद की प्रत्याशी हैं। मां की जीत पक्की करने के लिए उनका बेटा विकास सात समंदर पार अमेरिका के टेक्सास शहर से मुंगेर स्थित अपने घर पर पहुंचा है।


विकास अमेरिका में आईटी कंसल्टेंट हैं। विकास के साथ उनका भाई विवेक भी दिल्ली से बरियारपुर मां के पक्ष में वोट देने के लिए आया है। अपने पिता के साथ दोनों ने अपने-अपने मताधिकार का आज प्रयोग किया। मतदान केंद्र संख्या 76 पर वोटिंग के बाद विकास ने कहा कि एक वोट से जीत-हार का फैसला हो जाता है इसलिए वह अपनी मां के पक्ष में वोट देने के लिए अमेरिका से मुंगेर आया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 


विकास के भाई विवेक दिल्ली में सरकारी नौकरी करता है। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद विवेक ने कहा कि जब अच्छे जनप्रतिनिधि चुनकर आएंगे तभी क्षेत्र का बेहतर तरीके से विकास संभव हो पाएगा। जबकि उनके पिता ने बताया कि उन्होंने फोन पर बेटों से कहा था कि मां के लिए नहीं बल्कि अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घर आ जाओं। जिसके बाद दोनों बेटे मुंगेर आए और अपने-अपने मताधिकार का उन्होंने प्रयोग भी किया। 


गौरतलब है कि बरियारपुर प्रखंड के 11 पंचायतों में आज वोटिंग हो रही है। प्रखंड से 11 मुखिया, 11 सरपंच, 15 पंचायत समिति सदस्य, दो जिला परिषद सदस्य, 149 वार्ड व 149 पंच सहित कुल 337 पदों पर चुनाव हो रहा है। कुल 78,537 मतदाता आज 1135 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें