ब्रेकिंग
बिहार की पंचायत का बड़ा फैसला: गांव में नशा करते या बेचते पकड़े गए तो लगेगा 25 हजार का जुर्माना, जमानत भी नहीं कराएंगे परिजन✦Patna Airport News : पटना एयरपोर्ट पर आखिर क्यों मंडरा रहा बर्ड हिट का खतरा? मांस-मछली की दुकानें और कचरा स्टेशन भी जांच के दायरे में...✦पटना में 15 नवंबर से ट्रैफिक का नया प्लान! मसौढ़ी रोड से जीरो माइल तक बदलेगा रास्ता, जानें क्या होगा बदलाव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦बिहार की पंचायत का बड़ा फैसला: गांव में नशा करते या बेचते पकड़े गए तो लगेगा 25 हजार का जुर्माना, जमानत भी नहीं कराएंगे परिजन✦Patna Airport News : पटना एयरपोर्ट पर आखिर क्यों मंडरा रहा बर्ड हिट का खतरा? मांस-मछली की दुकानें और कचरा स्टेशन भी जांच के दायरे में...✦पटना में 15 नवंबर से ट्रैफिक का नया प्लान! मसौढ़ी रोड से जीरो माइल तक बदलेगा रास्ता, जानें क्या होगा बदलाव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर

लू लगने से टीचर की मौत : KK पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज : मृतक के परिजन ने कहा-गलत नीति की वजह से गई जान

MUZAFFARPUR : बिहार में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। प्रचंड गर्मी और तेज लू के बावजूद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बिहार के तमाम स्कूलों को खुला रखने का आदेश दिया है। जिसके ब

लू लगने से टीचर की मौत : KK पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज : मृतक के परिजन ने कहा-गलत नीति की वजह से गई जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। प्रचंड गर्मी और तेज लू के बावजूद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बिहार के तमाम स्कूलों को खुला रखने का आदेश दिया है। जिसके बाद से सभी स्कूलों को इस भीषण गर्मी में भी खुला रखा गया है। इस प्रचंड गर्मी में मुजफ्फरपुर के एक शिक्षक की लू लगने से मौत हो गयी। 


जिसके बाद मृतक के परिजनों ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, जिलाधिकारी सुब्रत सेन, जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार के खिलाफ मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर कराया है। पारितोष कुमार ने बताया कि मृतक 55 वर्षीय अविनाश कुमार अमर उनके बड़े बहनोई थे। जिनकी पोस्टिंग वर्ष 2014 में मटिहारी के महावीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नियोजित शिक्षक के रूप में हुई थी। 


पारितोष कुमार ने बताया कि उनके बहनोई इतिहास विषय के शिक्षक थे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की गलत नीति की वजह से उनके बहनोई की मौत हुई है। इतनी भीषण गर्मी में शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने स्कूलों को खुला रखने का आदेश जारी कर दिया है। बच्चों को पढ़ाने के लिए अविनाश कुमार अमर तेज लू और प्रचंड गर्मी में भी स्कूल समय पर पहुंच जाते थे। इस दौरान उन्हें लू लग गया और उनकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी।

टैग्स