ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव से पहले सहनी ने बताए जीत के मंत्र, कहा - गठबंधन नहीं है प्राथमिकता, पहले करना है ये काम

PATNA : लोकसभा चुनाव से पहले विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी लगातार इन दिनों जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में मुकेश सहनी ने एक सभा को संबोधित करते हुए अप

लोकसभा चुनाव से पहले सहनी ने बताए जीत के मंत्र, कहा - गठबंधन नहीं है प्राथमिकता, पहले करना है ये काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव से पहले विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी लगातार इन दिनों जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में मुकेश सहनी ने एक सभा को संबोधित करते हुए अपने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया है।


वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी ने कहा है कि, पार्टी के लिए किसी गठबंधन में जाना या नहीं जाना प्राथमिकता नहीं है बल्कि गरीबों को उसका अधिकार दिलाना प्राथमिकता है। सहनी ने उत्तर प्रदेश में विकास के नाम गरीबों की झोपड़ियां और दुकानों को  उजाडे जाने पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि वीआईपी विकास की विरोधी नहीं लेकिन गरीबों को उसका हक भी मिलना चाहिए। 


दरअसल, अयोध्या के हनुमानगढ़ी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर और बस्ती जनपद के लोगों को संबोधित करते हुए सहनी ने अपने कार्यकर्तायों को यह भी बताया की आगामी चुनाव को लेकर उन्हें किस तरह तैयार रहना होगा। इसके आगे उन्होंने कहा कि अब तक वीआईपी ने जो भी मुकाम हासिल किया है, वह कार्यकर्ताओं के संघर्ष का ही परिणाम है। 


इधर, सहनी ने कार्यकर्ताओं से गांव - गांव पहुंचने  और पार्टी की नीतियों को घर -घर पहुंचाने  के निर्देश दिए। इस दौरान  कार्यकर्ताओं ने सहनी का जोरदार स्वागत किया और जय श्री राम के नारे लगाए।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें