ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार को मोदी सरकार का बड़ा उपहार, 5 जनवरी को आएंगे गडकरी

PATNA : केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आगामी पांच जनवरी को बिहार दौरे पर आ सकते हैं। दरभंगा

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार को मोदी सरकार का बड़ा उपहार, 5 जनवरी को आएंगे गडकरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आगामी पांच जनवरी को बिहार दौरे पर आ सकते हैं। दरभंगा में उनका दौरा प्रस्तावित है। अपने बिहार दौरे में वे लगभग 20 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।


 आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री आमस-दरभंगा पथ का शिलान्यास करेंगे। चार पैकेज में बनने वाली इस सड़क में पहले पैकेज आमस-शिवरामपुर का काम शुरू है। दूसरे पैकेज शिवरामपुर-रामनगर का भी काम शुरू है। हालांकि, रामनगर से कच्ची दरगाह पैकेज की मंजूरी नहीं मिली है। कच्ची दरगाह से बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर पुल का निर्माण हो रहा है।


वहीं, चौथे पैकेज में बिदुपुर से तालदशहरा के बीच सड़क का काम शुरू है। परसरमा से सहरसा-महिषि, चकिया-बैरगनिया, दरभंगा-जयनगर, जमुई, शेखपुरा व बांका बाईपास का भी वे शिलान्यास करेंगे। 


इसके साथ ही भागलपुर-ढाका मोड़ और चकाई सड़क का भी शिलान्यास हो सकता है। वहीं फारबिसगंज-जोगबनी, किशनगंज फ्लाईओवर, शिवहर-सीतामढ़ी-जयनगर-नरहिया, मनिया व फारबिसगंज आरओबी का उद्घाटन हो सकता है। इसके अलावा भी एनएचएआई राज्य की कुछ और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने की तैयारी में जुटा हुआ है।