ब्रेकिंग
बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल

लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने में जुटी JDU, चार उपाध्यक्ष समेत 15 महासचिव और 20 सचिव की लिस्ट जारी

RANCHI : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जूट गए हैं। यही वजह है कि जेडीयू अब बिहार से बाहर भी अपनी पार्टी को संगठन को मजबूत बनाने में जूट गई है। इसको

लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने में जुटी JDU, चार उपाध्यक्ष समेत 15 महासचिव और 20 सचिव की लिस्ट जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जूट गए हैं। यही वजह है कि जेडीयू अब बिहार से बाहर भी अपनी पार्टी को संगठन को मजबूत बनाने में जूट गई है। इसको लेकर खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। इसी कड़ी में अब जेडीयू ने झारखडं में अपने संघठन का विस्तार किया है। 


दरअसल, झारखंड जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की पहली सूची जारी करते हुए नएपदाधिकारियों की घोषणा की है। जदयू ने अपनी नई  प्रदेश कमेटी में चार उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 20 सचिव, तीन प्रवक्ता और विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शामिल किए हैं। पार्टी ने पूर्व विधायक कामेश्वर नाथ दास, डॉ. आफताब जमील, त्रिवेणी वर्मा, कुमेश्वर महतो को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। 


वहीं, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, संजय कुमार सिंह, रामाकांत मंडल, संजय ठाकुर, मुन्ना मलिक, रुद्रकांत लाल दास, कौशल कुमार, दीपनारायण सिंह, अंजली सिंह, रंजीत जयसवाल, उपेंद्र नारायण सिंह, अभय महतो, जगदीश महतो और राजू महतो को प्रदेश महासचिव बनाने की घोषणा की गयी है। इसके साथ ही  सागर कुमार, रेणु गोपीनाथ पणिकर तथा विनय भरत को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। 


जबकि,लालचन महतो, जनकधारी मेहता, डिंपल मुंडा, वैद्यनाथ पासवान, राजेंद्र प्रसाद, राजू सिंह, मोहम्मद रकीब अंसारी, बेनी माधव झा, सरयू गोप, मिथलेश सिंह हजारीबाग, लकेश्वर मेहता, नंद कुमार निराला, राज नारायण पटेल, मनोज सिंह, प्रकाश महतो, रंजीत सिंह, सत्यप्रकाश, सुभाष राय, नागमणि सिन्हा, अर्जुन कुमार मेहता सचिव बनाया है।


इसके आलावा रंजन कुमार छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और मोहम्मद आसिफ इकबाल को इस प्रकोष्ठ के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अख्तर हुसैन खान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, अखिलेश कुमार राय रांची महानगर के अध्यक्ष तथा बीरेंद्र पासवान अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश बनाए गए हैं।