ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका, BSP छोड़ RLD में शामिल हुए UP के सबसे अमीर सांसद मलूक नागर

DELHI : लोकसभा चुनाव से पहले मायावती की पार्टी बसपा को एक बड़ा झटका लगा है। बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बिजनौर सीट से टिकट कटने से नाराज चल रहे

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका, BSP छोड़ RLD में शामिल हुए UP के सबसे अमीर सांसद मलूक नागर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : लोकसभा चुनाव से पहले मायावती की पार्टी बसपा को एक बड़ा झटका लगा है। बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बिजनौर सीट से टिकट कटने से नाराज चल रहे मलूक नागर ने आखिरकार बसपा से इस्तीफा दे दिया। बसपा ने इस बार बिजनौर सीट से चौधरी बिजेन्द्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।


बसपा छोड़ने के बाद मलूक नागर जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी में शामिल हो गए हैं। मलूक नागर उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर सांसद हैं। पिछले दिनों ईडी ने उनके घर छापेमारी की थी। अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने बसपा को अलविदा कह दिया है। बीएसपी सांसद ने दो बार चुनाव हारने के बाद तीसरी बार में जीत हासिल की थी।


बीएसपी छोड़ते हुए उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मौजूदा हालातों और राजनीतिक माहौल को देखकर आज मैं, मेरे बड़े भाई, मेरी धर्मपत्नी, हम सभी बहुजन समाज पार्टी को छोड़ रहे हैं। मलूक का परिवार लंबे समय से बसपा का हिस्सा रहा है लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव से पहले पूरे परिवार ने बसपा से किनारा कर लिया है।


बसपा को अलविदा कहने से पहले मलूक नागर ने दो पन्नों का लंबा चौड़ा पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि उन्हें मजबूरी में बसपा छोड़ना पड़ रहा है। उनका पूरा परिवार करीब 39 सालों तक लगातार बसपा का हिस्सा रहा है। इस दौरान उन्हें ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, विधायक, मंत्री, सांसद समेत कई अन्य पदों पर रखा गया लेकिन पहली बार वह कोई चुनाव नहीं लड़ पाए।


लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका, BSP छोड़ RLD में शामिल हुए UP के सबसे अमीर सांसद मलूक नागर