ब्रेकिंग
Aadhaar Card Download: जेब में नहीं है आधार तो भी नहीं होगी परेशानी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें e-Aadhaar✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें✦Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों ने दिखाया दम, ग्रेजुएट सीटों पर भी जमकर हुई वोटिंग; जानिए कहां कितनी पड़ी वोट✦Aadhaar Card Download: जेब में नहीं है आधार तो भी नहीं होगी परेशानी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें e-Aadhaar✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें✦Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों ने दिखाया दम, ग्रेजुएट सीटों पर भी जमकर हुई वोटिंग; जानिए कहां कितनी पड़ी वोट

‘लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में होगा बड़ा खेला’ CM नीतीश को लेकर प्रशांत किशोर का दावा

MUZAFFARPUR: बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर गांव-गांव घूमकर राज्य और केंद्र सरकार की नाकामी को लोगों से बता रहे हैं। प्रशांत किशो

‘लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में होगा बड़ा खेला’ CM नीतीश को लेकर प्रशांत किशोर का दावा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर गांव-गांव घूमकर राज्य और केंद्र सरकार की नाकामी को लोगों से बता रहे हैं। प्रशांत किशोर के जन सुराज पदयात्रा का कारवां इन दिनों मुजफ्फरपुर में है। मुजफ्फरपुर में प्रशांत किशोर ने एक बार फिर सीएम नीतीश को निशाने पर लिया और बड़ा दावा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में बड़ा खेल होने वाला है।


प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार की जनता को लगातार ठगने का काम कर रहे हैं। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को वोट किया लेकिन 2017 में वे जनता को ठगकर भाग गए। लिखकर रख लीजिए नीतीश कुमार को फिर वोट दीजिएगा वे फिर भागेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि वे नीतीश कुमार को बहुत ही अच्छी तरीके से जानते हैं। 17 सालों में नीतीश कुमार 15 साल बीजेपी के साथ रहे।


वहीं उन्होंने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को लेकर एक बार फिर नीतीश कुमार को घेरा है। पीके ने कहा कि बीजेपी को राज्यसभा में बहुमत नहीं है। ऐसे में केंद्र की बीजेपी सरकार को राज्यसभा से किसी भी बिल को पास कराने में जुगाड़ लगाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अगर एनडीए छोड़ दिया है तो राज्यसभा में उपसभापति का पद क्यों नहीं छोड़ रहे हैं? राज्यसभा में बिल पास कराने के लिए ही नीतीश कुमार अपने आदमी को बैठाए हुए हैं और बिहार में गठबंधन बनाकर फिर ठगने का उपाए कर रहे हैं।