ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत : आज यहां रोड शो और रैली करेंगे पीएम मोदी

DESK : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग आगामी 1 जून को होने वाली है। अंतिम चरण के चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। खुद प्रधानमंत्री मोदी शुरुआत ही से चुनाव प्र

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत : आज यहां रोड शो और रैली करेंगे पीएम मोदी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग आगामी 1 जून को होने वाली है। अंतिम चरण के चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। खुद प्रधानमंत्री मोदी शुरुआत ही से चुनाव प्रचार मोर्चा संभाले हुए हैं। मंगलवार को प्रधानमंत्री बंगाल में रोड शो करने जा रहे हैं, जबकि वहां वह चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे और पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील करेंगे।


प्रधानमंत्री मंगलवार को बंगाल के उत्तर 24 परगना के बारासात संसदीय क्षेत्र के अशोकनगर और दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में जादवपुर लोकसभा सीट के पार्टी प्रत्याशियों के लिए रैली करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी पहली बार कोलकाता में रोड शो भी करेंगे। पीएम मोदी का रोड शो शाम चार बजे से शुरू होगा। 


प्रधानमंत्री अपने रोड शो की शुरुआत महानगर के श्याम बाजार स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू करेंगे, जो शिमला स्ट्रीट स्थित स्वामी विवेकानंद के आवास के पास जाकर संपन्न होगा। पीएम मोदी स्वामी विवेकानंद के घर जाएंगे और वहां श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।


कोलकाता में रोड शो करने के बाद प्रधानमंत्री मंगलवार को राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद बुधवार को वह दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के बंगाल दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।