ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंमुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरें

लोकसभा में राहुल गांधी ने बैंक लूटने वालों का पूछा नाम, प्रियंका गांधी की पेंटिग प्रकरण पर हंगामा

DELHI : लोकसभा में हंगामा हुआ है । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैंक लूटने वालों पचास नामों को सरकार से पूछा। इस दौरान सत्ता पक्ष के लोगों ने प्रियंका गांधी की पें

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

DELHI : लोकसभा में हंगामा हुआ है । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैंक लूटने वालों पचास नामों को सरकार से पूछा। इस दौरान सत्ता पक्ष के लोगों ने प्रियंका गांधी की पेंटिंग की मामला उठा दिया तो फिर सदन में हंगामा शुरू हो गया। 


राहुल गांधी ने कहा कि मैनें देश के 50 बड़े बैंक डिफ्लाटर का नाम पूछा था। लेकिन सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। प्रधानमंत्री ने कहा था कि मैं बैंक डिफाल्टर को पकड़-पकड़ कर लाउंगा। राहुल गांधी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था बुरे दौर से गुजर रही है। हमारा बैंकिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा है। बैंक असफल हो रहे हैं और मुझे शक है कि आगे और बैंक फेल होंगे। हमारे बैंकों से पैसों को चुराया जा रहा है। मैंने बड़ा ही आसान सवाल किया था कि देश के 50 डिफॉल्टर कौन हैं। मुझे कोई जवाब नहीं दिया गया।राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि जिन लोगों ने हिंदुस्तान के बैंकों से चोरी की है उनको मैं पकड़-पकड़कर वापस लाऊंगा। तो मैंने सरकार से उनके नाम पूछे तो जवाब नहीं मिला।


इसके जवाब में मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि साइट पर जाए आपको सब नाम मिल जाएंगे। इसमें पूछने वाली कौन से सी बात है। 25 लाख से ज्यादा वाले डिफाल्टरों का नाम साइट पर दर्ज है। ये अपने करतूत छिपा रहे हैं। वहीं अनुराग ठाकुर ने प्रियंका गांधी पेटिंग प्रकरण की चर्चा कर दी जिसके बाद कांग्रेस सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया।


अनुराग ठाकुर ने येस बैंक के संस्थापक राणा कपूर और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बीच 2 करोड़ रुपये में हुए पेटिंग सौदे का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि कुछ सदस्य कह रहे हैं कि मैं पेटिंग की बात करूं। मैं राजनीति नहीं करना चाहता। पेटिंग किसने बेची और किसके खाते में पैसा गया। फोटोग्राफ उनके साथ इनके वित्त मंत्री के साथ नजर, पेटिंग इनकी बिकी। वरिष्ठ सदस्य का सवाल दिखाता है कि इस विषय में उनकी समझ कितनी कम है। पेटिंग का जिक्र आते ही कांग्रेस के सांसदों ने हंगामा किया।