ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

लॉकडाउन में गरीबों की हालत हो गई खराब, नीतीश मजदूरों की मदद नहीं वोट के इंतजाम में जुटे

PATNA: आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने लॉकडाउन को लेकर बिहार और केंद्र सरकार पर हमला बोला है. सिंह ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर कोई तैयारी पहले से नहीं

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

 PATNA: आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने लॉकडाउन को लेकर बिहार और केंद्र सरकार पर हमला बोला है. सिंह ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर कोई तैयारी पहले से नहीं की गई थी. अचानक लॉकडाउन होने से सबसे अधिक गरीबों पर असर पड़ा है. गरीबों की स्थिति खराब हो गई है. लॉकडाउन में लाखों रोजगार लोग बेरोजगार हो गए है. उनको नौकरी से निकाल दिया गया है. नीतीश कुमार प्रवासी मजदूरों की मदद नहीं बल्कि वोट का इंतजाम कर रहे हैं.

पीएम गरीबों के बारे में नहीं सोचते

रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश के गरीबों के बारे में कुछ नहीं सोचते हैं. अचानक देश पर लॉकडाउन थोप दिए. इससे पहले नोटबंदी के दौरान ही यही स्थिति हुई थी. अचनाक हुई नोटबंदी की वजह  हम पहले से ही आर्थिक तंगी झेल रहे थे.



तब्लीगी के नाम पर किया गया बदनाम

रघुवंश प्रसाद सिंह ने तब्लीगी जमात को लेकर कहा कि जमात के नाम पर एक खास समुदाय के लोगों को टारगेट कर बदनाम किया गया है. बिहार आने वाले प्रवासी मजदूरों के साथ भेदभाव किया जा रहा है. जब संक्रमित हो गए तो बिहार बुलाया जा रहा है. लाखों लोग पैदल चलकर बिहार आ रहे है. सैकड़ों लोग पैदल चलते-चलते मर गए. नीतीश कुमार प्रवासी मजदूरों की मदद नहीं बल्कि वोट का इंतजाम कर रहे हैं.

टैग्स