ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

चिराग पासवान के सांसद ने CM नीतीश से की मुलाकात, राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज

PATNA : बड़ी खबर बिहार के राजनीतिक गलियारे से आ रही है,जहां लोजपा-जेडीयू के खटास के बीच चिराग पासवान के सांसद ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है. लोजपा के सांसद के इस मुलाका

 चिराग पासवान के सांसद ने CM नीतीश से की मुलाकात, राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज
Anamika
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर बिहार के राजनीतिक गलियारे से आ रही है,जहां लोजपा-जेडीयू के खटास के बीच चिराग पासवान के सांसद ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है. लोजपा के सांसद के इस मुलाकात के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है. 

लोजपा के सांसद चंदन सिंह पहली बार नवादा सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार रविवार की शाम एक अणे मार्ग स्थित सीएम के  आधिकारिक आवास पर चंदन सिंह और सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात हुई. जिसके बाद से बिहार से सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है. हालांकि लोजपा की तरफ से इस मुलाकात को लेकर सफाई दी गई है, लोजपा के प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर मुलाकात की गई है. इसका कोई दूसरा मतलब नहीं निकाला जाए.

वहीं लोजपा सांसद ने इस मुलाकात को राजनीति से अलग बताया है. उन्होंने कहा कि मैंने अपने  संसदीय क्षेत्र के विकास को लेकर सीएम से मुलाकात की. इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जाने की आवश्यकता नहीं है.

बता दें कि लोजपा के सांसद चंदन सिंह ने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर बिहार के सियासी माहौल को गर्म कर दिया है. यह मुलाकात इसलिए महत्‍वपूर्ण है कि क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान से ही चिराग पासवान सीएम पर लगातार हमला बोल रहे हैं. 


टैग्स