ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

लोजपा रामविलास ने 5 सीटों पर उतारे एमएलसी उम्मीदवार, देखिए कौन कौन है

PATNA : बिहार में स्थानीय निकाय प्राधिकार की 24 सीटों पर होने वाले MLC चुनाव को लेकर बिगुल बज गया है. सभी राजनीतिक दल अपने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं. इसी क्रम में

लोजपा रामविलास ने 5 सीटों पर उतारे एमएलसी उम्मीदवार, देखिए कौन कौन है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में स्थानीय निकाय प्राधिकार की 24 सीटों पर होने वाले MLC चुनाव को लेकर बिगुल बज गया है. सभी राजनीतिक दल अपने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं. इसी क्रम में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास पासवान ने भी उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. रविवार को LJP (रामविलास) ने 5 उम्मीदवारों की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी.


रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रधान महासचिव मयंक मौली ने एमएलसी चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों की घोषणा की. LJP (रामविलास) की पहली लिस्ट में 5 कैंडिडेट के नाम ही दिए गए हैं. बाकी उम्मीदवारों की घोषणा अभी नहीं की गई है.


LJP (रामविलास) की ओर से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक

  1. गया, जहानाबाद, अरवल से सत्येन्द्र शर्मा 
  2. नालंदा से नरेश प्रसाद सिंह 
  3. रोहतास, कैमूर से रविशंकर पासवान 
  4. दरभंगा से विपिन पाठक 
  5. सहरसा, मधेपुरा, सुपौल से गंगा सागर कुमार 


लोजपा रामविलास ने 5 सीटों पर उतारे एमएलसी उम्मीदवार, देखिए कौन कौन है


आपको बता दें कि बिहार में 24 सीटों के लिए विधान परिषद का चुनाव होना है. बताया जा रहा है कि अन्य सीटों के लिए चिराग की पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी जल्द करेगी. मालूम हो कि विधान परिषद के चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू होगी. जबकि मतदान 4 अप्रैल को और मतगणना 7 अप्रैल को होनी है.