ब्रेकिंग
झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

LJP (रामविलास) प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक, संगठन समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संगठन को नए सिरे से मजबूत बनाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। पार्टी के प्रदेश संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडेय की अध्यक्षता में आज अहम

LJP (रामविलास) प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक, संगठन समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संगठन को नए सिरे से मजबूत बनाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। पार्टी के प्रदेश संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडेय की अध्यक्षता में आज अहम बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश संसदीय बोर्ड के तमाम सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा के अलावे संजय सिंह और रंजीत कुमार बैठक में संगठन को लेकर चर्चा करते नजर आए।


 प्रदेश संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडेय ने बैठक के दौरान इस बात पर चर्चा की कि जिला स्तर पर भी संसदीय बोर्ड की एक इकाई हो। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी यही चाहते हैं। इस प्रस्ताव को उन्होंने बोर्ड के अन्य सदस्यों के सामने रखा ज्यादातर सदस्यों ने इस पर अपनी सहमति भी जतायी।


आपको बता दें कि पिछले दिनों चिराग पासवान ने पार्टी में प्रवक्ताओं और मीडिया पैनल की टीम को भंग कर दिया था। अब तक पार्टी प्रवक्ताओं की टीम की घोषणा नहीं हो पाई है संगठन में चिराग नए सिरे से कुछ बदलाव करना चाहते हैं। हुलास पांडेय ने आज की बैठक इसी को केंद्रित रखते हुए किया है।



टैग्स