ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

LJP संसदीय दल की बैठक आज, NDA में मांझी के आने से नाराज चिराग ले सकते कोई बड़ा फैसला

PATNA: एलजेपी संसदीय दल की बैठक आज दिल्ली में होने वाली है. इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर कई बड़े फैसले होने की उम्मीद है. एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहले से ही

LJP संसदीय दल की बैठक आज, NDA में मांझी के आने से नाराज चिराग ले सकते कोई बड़ा फैसला
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: एलजेपी संसदीय दल की बैठक आज दिल्ली में होने वाली है. इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर कई बड़े फैसले होने की उम्मीद है. एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहले से ही नीतीश कुमार से नाराज चल रहे हैं. इस बीच अचानक एनडीए में जीतन राम मांझी की एंट्री से और नाराज हो गए हैं. ऐसे में चिराग कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. 

चिराग के फैसले का दिन

मांझी के एनडीए में अचानक हुई एंट्री से एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान नाराज हो गए हैं. यह नाराजगी इस कदर हो गई है की वह जेडीयू के उम्मीदवारों के खिलाफ वह अपना उम्मीदवार भी उतार सकते हैं. इसको लेकर पार्टी गंभीरता से विचार कर रही है. आज की बैठक में एनडीए के साथ रिश्ते और जेडीयू से संबंधों को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है. फिलहाल एलजेपी का मानना है कि मांझी को एनडीए में लाना नीतीश कुमार का एकतरफा फैसला है. जेडीयू मांझी को अपने कोटे से सीटें देगी.  


एलजेपी की 119 सीटों पर तैयारी

कई बार एलजेपी की ओर से कहा गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी 119 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. इसको लेकर भी संसदीय दल की बैठक में कोई फैसला हो जाएगा. एनडीए में रहते हुए चिराग पासवान को इतनी सीटें पार्टी के लिए मिलना संभव ही नहीं असंभव है. ऐसे में चिराग को नई रणनीति बनानी होगी.

टैग्स