ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

एलजेपी की बैठक शुरू, नीतीश से नाराज चिराग ले सकते हैं कोई बड़ा फैसला

PATNA: एलजेपी की पटना ऑफिस में आज महत्वपूर्ण बैठक हो रही है. यह बैठक एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में हो रही है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: एलजेपी की पटना ऑफिस में आज महत्वपूर्ण बैठक हो रही है. यह बैठक एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में हो रही है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. आज बिहार में लोजपा ने एनडीए के साथ गठबंधन के भविष्य को लेकर भी कोई बड़ा फैसला ले सकता है. चिराग सीएम नीतीश कुमार से नाराज चल रहे हैं. वह कई बार बिहार सरकार की आलोचना कर चुके हैं. इस बैठक पर बिहार के बाकी राजनीतिक दलों की भी नजर हैं.

दिल्ली में नड्डा से मिले चिराग पासवान

एलजेपी सूत्रों के मुताबिक कल देर शाम दिल्ली में चिराग पासवान की मुलाकात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई. दोनों के बीच तकरीबन एक घंटे तक बातचीत हुई. एलजेपी सूत्रों के मुताबिक चिराग पासवान ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को साफ साफ कह दिया कि वे नीतीश कुमार के एजेंडे पर चलने को तैयार नहीं है. बिहार में अगर एनडीए चुनाव लड़ेगा तो एजेंडा भी तीनों पार्टियों को मिलाकर बनाना होगा. चुनाव से पहले कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाना होगा जिसमें लोक जनशक्ति पार्टी के बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट विजन को भी जगह देनी होगी.

जानकारों के मुताबिक चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के रवैये को लेकर जेपी नड्डा के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लगातार लोक जनशक्ति पार्टी की उपेक्षा करते आये हैं. एलजेपी ने तो बीजेपी का हर कदम पर साथ दिया है लेकिन तीन तलाक से लेकर CAA-NRC और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर नीतीश कुमार ने हमेशा बीजेपी के स्टैंड का विरोध किया.