ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

लोजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, थोड़ी देर में चिराग की ताजपोशी

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। एलजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही ह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। एलजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। थोड़ी देर में पार्टी के सांसद और संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा। बैठक में पशुपति कुमार पारस सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद हैं।

चिराग आज एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. रामविलास पासवान की जगह पर चिराग पासवान की ताजपोशी होने जा रही है. थोड़ी देर में इसका एलान कर दिया जायेगा. लोजपा के संस्थापक अध्यक्ष रामविलास पासवान आज अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं. इसी बैठक में रामविलास पासवान अपने पद से इस्तीफा देने का एलान करेंगे. इसके बाद चिराग पासवान को अध्यक्ष बनाने का औपचारिकता निभायी जायेगी.


इससे पहले लोजपा की बिहार प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष बदले जा चुके हैं. पशुपति कुमार पारस के इस्तीफे के बाद सांसद प्रिंस राज को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा चुका है. अब राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी भी युवा चिराग पासवान को मिलने जा रही है. हालांकि चिराग पासवान के हाथों में लोजपा की कमान जाना तय था. लेकिन इसी महीने लोजपा का सदस्यता अभियान और फिर सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. माना ये जा रहा था कि सांगठनिक चुनाव के दौरान चिराग पासवान को अध्यक्ष चुना जायेगा. लेकिन अपने गिरते स्वास्थ्य से परेशान रामविलास पासवान ने बीच में ही अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला ले लिया है. सोमवार की रात रामविलास पासवान ने अपने नजदीकी लोगों को इस फैसले की जानकारी दी. इसके बाद चिराग की ताजपोशी करने का फैसला लिया गया.