ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले JDU को बड़ा झटका, पाला बदलकर आरजेडी में शामिल हुए यह पूर्व मंत्री; इस सीट से लड़ सकते हैं इलेक्शन

Bihar Politics: पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने जेडीयू से इस्तीफा देकर राजद का दामन थाम लिया है। इस बार जेडीयू से टिकट कटता देख उन्होंने पाला बदल लिया है।

Bihar Politics
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू को बड़ा झटका लगा है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने जनता दल यूनाइटेड से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया है। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब वे राजद के साथ राजनीतिक सफर जारी रखेंगे।


लक्ष्मेश्वर राय लौकहा विधानसभा सीट से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें राजद उम्मीदवार भारत भूषण मंडल से हार का सामना करना पड़ा था। यह सीट जदयू के लिए खास मानी जाती रही है, लेकिन उस चुनाव में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी प्रमोद प्रियदर्शी की बगावत और लोजपा से उनके चुनाव लड़ने के कारण जदयू का वोट बैंक बंट गया, जिससे उनकी हार हुई थी।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी इस सीट पर खास नजर रही है। पिछले दो महीनों में मुख्यमंत्री दो बार इस क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। पूर्व मंत्री हरि साह की प्रतिमा अनावरण के मौके पर जब मुख्यमंत्री क्षेत्र में पहुंचे थे, तभी लक्ष्मेश्वर राय ने संकेत दिया था कि अगर उन्हें लौकहा से टिकट नहीं मिला, तो वे राजद में शामिल हो सकते हैं।


तब जेडीयू ने उनके इस बयान को नकारात्मक दबाव बनाने की रणनीति बताया था। बताया जा रहा है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ टिकट को लेकर कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इस बीच पटना में सीट फाइनल होने की घोषणा की चर्चा तेज थी, और इसी के बीच राय ने जदयू से इस्तीफा दे दिया।


अब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि लक्ष्मेश्वर राय बाबूबरही विधानसभा सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता