ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लंगड़ी पार्टी बन गयी है कांग्रेस, बोले मरांडी..झारखंड से होगा झामुमो का सफाया

RANCHI: झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएमएम और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखण्ड में झामुमो का सफाया होने जा रहा है और कांग्रेस वैसे ही "

लंगड़ी पार्टी बन गयी है कांग्रेस, बोले मरांडी..झारखंड से होगा झामुमो का सफाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI:  झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएमएम और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखण्ड में झामुमो का सफाया होने जा रहा है और कांग्रेस वैसे ही "लंगड़ी" पार्टी बन गई है।


बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि बेहिसाब पैसा बनाने वाले, प्राकृतिक संपदा एवं गरीब आदिवासियों को लूटकर अपना घर भरने वाले, दलाल-बिचौलियों को सरकार की चाभी सौंपने वाले और झारखंड में "लूटतंत्र" स्थापित करने वालों में "खलबली" मची है। दम निकलने से पहले की फड़फड़ाहट देखी जा सकती है लेकिन, यह डर अच्छा है।


उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार के दौरान छात्र-नौजवान बेरोजगारी के कारण हताश हैं, उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। झामुमो से जुड़े लोग बालू, कोयला, पत्थर, शराब आदि जैसे अवैध धंधों के जरिए दोनों हाथों से लूटने में लगे हैं। कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के कारण व्यापारी और महिलाओं में असुरक्षा का भाव दिख रहा है। हर दिन रेप, हत्या, रंगदारी की खबरें अखबारों की सुर्खियां बन रही है। 


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आसपास के लोग एक के बाद एक भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे हैं। झारखण्ड की गरीब जनता की सरकारी दफ्तरों में काम कराने के बदले अनाप-शनाप पैसे मांगे जा रहे हैं। कहीं कोई विकास का काम नहीं हो रहा है। सिर्फ झारखंडियों को आपस में लड़ाया जा रहा है। समाज में तनाव पैदा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने परिवार का राज कायम रखो...अब ज्यादा वक्त नहीं है...अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा... चलो साथियों मिलकर लड़ेंगे…..


वही झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बाबूलाल मरांडी को बधाई और शुभकामना का संदेश सोशल मीडिया पर लगातार मिल रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि आप सबकी खूब शुभकामनाएं मिलीं। इसके लिए हृदयतल से आभार। आपके आशीर्वाद और साथ से हमें उर्जा मिलती है। मैंने आपके संदेशों को एक एक करके पढ़ा है। इसमें एक बात साफ है कि आप सब इस महाभ्रष्ट और अनैतिक हेमंत सोरेन सरकार की तानाशाही तथा लूट की प्रवृत्ति से तंग आ चुके हैं।

टैग्स